फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: BJP started preparations for 2022 assembly elections

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारियां, करीब 80 सीटों पर है खास फोकस

Wed, 18 Mar 2020 04:38 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Mar 2020 04:38 PM IST
सार

भाजपा ने प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में ऐसी सीटों पर कब्जा जमाने की रणनीति है जहां उसे तक अब तक जीत नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
UP Election 2022: BJP started preparations for 2022 assembly elections
मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में (बायें) से महामंत्री संगठन सुनील बंसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में ऐसी सीटों पर कब्जा जमाने की रणनीति है जहां उसे तक अब तक जीत नहीं मिल पाई है। करीब 80 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां तमाम कोशिशों के बाद भी भाजपा लोकसभा चुनाव 2014, विधानसभा चुनाव 2017 और लोकसभा चुनाव 2019 में जीत हासिल नहीं कर सकी।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सांसदों, विधान परिषद सदस्यों, आयोगों एवं बोर्डों के अध्यक्षों की बैठक में इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक प्रभारी की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन


स्वतंत्र देव ने कहा कि मोदी-योगी सरकार की योजनाओं के दम पर भाजपा 2022 में फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। कार्यकर्ताओं को अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। पहले चरण में उन सीटों पर ध्यान देना है, जहां 2014, 2017 और 2019 में पार्टी को जीत नहीं मिली थी। प्रभारी इन सीटों पर जाकर अभी से वहां की स्थितियों और समीकरण के अनुसार रणनीति बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि प्रत्येक प्रभारी को हर महीने अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र में चार दिन प्रवास करना होगा। वहां बूथ अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष स्तर के पदाधिकारी से बातचीत कर मोदी-योगी सरकार की योजनाओं की स्थिति, मंत्रियों और विधायकों के बीच मतभेद, सांसद-विधायकों के मतभेद, वहां हुए विकास कार्यों, आवश्यकताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर मंथन करेंगे।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष हर महीने करेंगे समीक्षा

UP Election 2022: BJP started preparations for 2022 assembly elections
बैठक में शामिल हुए भाजपा सदस्य। - फोटो : amar ujala

भाजपा ने विधानसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों के लिए तीन सदस्यीय कोर कमेटी गठित की है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल को शामिल किया गया है। कमेटी हर महीने विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के साथ समीक्षा करेगी। प्रभारियों से मिले फीडबैक के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

सरकार के तीन साल पर होने वाले कार्यक्रम रद्द

UP Election 2022: BJP started preparations for 2022 assembly elections
बैठक में शामिल हुए भाजपा सदस्य। - फोटो : amar ujala

योगी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से प्रस्तावित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। 18 से 25 मार्च तक योगी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम रखा गया था। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पार्टी ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

भाजपा ने प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में ऐसी सीटों पर कब्जा जमाने की रणनीति है जहां उसे तक अब तक जीत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed