फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP slams back at Azam Khan

आजम साहब! देश डंडे से नहीं संविधान से चलता है

Sat, 05 Jul 2014 02:52 AM IST
रिषी मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
रिषी मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Jul 2014 02:52 AM IST
विज्ञापन
BJP slams back at Azam Khan

भाजपा ने संसदीय कार्य मंत्री आजम खां पर जनमत का सम्मान न करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि आजम का यह कहना कि उनके 73 सांसद होते तो वह डंडे के बल पर सब ठीक कर देते, किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

विज्ञापन


यह जनमत का अपमान है। आजम के डंडे की ताकत प्रदेश की जनता देख चुकी है। सपा 224 विधायकों के बावजूद प्रदेश में जन अपेक्षाओं को ढाई साल में पूरा नहीं कर पाई।
विज्ञापन


पर, केंद्र की एक महीने की सरकार से हिसाब मांग रही है। केंद्र सरकार को आजम को नहीं जनता को हिसाब देना है। आजम साहब समझ लें कि देश डंडे से नहीं संविधान से चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैग की रिपोर्ट से सच आया सामने

BJP slams back at Azam Khan

कैग की रिपोर्ट में महाकुंभ घोटाले की रिपोर्ट आ जाने के बाद आजम खां की असलियत लोगों के सामने आ गई है।

ऐसा लगता है कि आजम खां प्रदेशवासियों का ध्यान बांटने के लिए इस तरह का अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गुरूवार को विधानसभा में बहस के दौरान हुई नोकझोक में आजम ने भाजपा की कड़ी निंदा करते हुए पार्टी को घमंडी करार दिया था।

उन्होंने खराब कानून व्यवस्‍था के लिए भाजपा को दोषी ठहराते हुए बयान दिया था।

यह थी आजम की टिप्पणी

BJP slams back at Azam Khan

आजम ने गुरूवार को विधानसभा में बयान दिया था कि भाजपा को आम चुनाव में मिली जीत का घमंड है। इसलिए ये लोग खराब कानून-व्यवस्‍था में सुधार नहीं चाहते हैं।

आजम ने कहा था कि अगर हमारे पास 73 सांसद होते तो हम डंडे के बल पर सब ठीक कर देते। जिस पर भाजपा ने आजम पर हमला करते हुए उन्हें नसीहत दी है।

आजम पहले भी भाजपा पर करारे हमले करते रहे हैं, उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए यह भी कहा था कि भाजपा ने खूनखराबा कर आमचुनाव में जीत हासिल कर ली थी, अब ये लोग और कितना लहू चाहते हैं।

भाजपाई अधर्मी हैं

BJP slams back at Azam Khan

बृहस्पतिवार को ही यूपी की विधानसभा में भाजपाइयों द्वारा जमकर हंगामा काटने पर आजम खां बुरी तरह बिफर गए। उन्होंने भाजपाइयों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया।

आजम ने भाजपा सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्होंने टूजी पर देश को भ्रमित किया। वहीं भाजपा पर कुंभ मेले का मुद्दा उठाने पर कहा, अब ये साधु, संतों की बद्दुआ भी लेने वाले हैं। ये देश के श्रद्धालुओं के साथ अन्याय कर रहे हैं। सत्ता के लिए ये अधर्मी हो गए हैं।

आजम की टिप्पणी के बाद वेल में ही भाजपा सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी थी। जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष ने 12.50 बजे सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed