फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's warriors prepared for UP Assembly election 2022.

यूपी चुनाव 2022: विधानसभा चुनाव के लिए हर जिले में भाजपा के योद्धा तैयार, जिम्मेदारियां और कार्यक्रम भी सौंपे गए

Sat, 31 Jul 2021 02:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 31 Jul 2021 02:05 PM IST
सार

भाजपा में प्रदेश टीम के साथ सभी छह क्षेत्रों की क्षेत्रीय टीमों, 98 जिला टीमों और 1918 मंडलों में कार्यकारिणी गठित हो गई है। वहीं युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश टीम का गठन हो गया है। मोर्चों की क्षेत्रीय, जिला और मंडल टीमों का गठन भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
BJP's warriors prepared for UP Assembly election 2022.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार और प्रबंधन से लेकर हर मोर्चे पर विपक्षी दलों का मुकाबला करने के लिए योद्धाओं की फौज तैयार कर दी है। 98 संगठनात्मक जिलों में भाजपा के मंडल से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सात अग्रिम मोर्चों, 26 प्रकोष्ठों और 28 विभागों की मंडल स्तर तक टीम तैयार हो रही है।

विज्ञापन


भाजपा में प्रदेश टीम के साथ सभी छह क्षेत्रों की क्षेत्रीय टीमों, 98 जिला टीमों और 1918 मंडलों में कार्यकारिणी गठित हो गई है। वहीं युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश टीम का गठन हो गया है। मोर्चों की क्षेत्रीय, जिला और मंडल टीमों का गठन भी शुरू हो गया है। वहीं 28 विभागों और 26 प्रकोष्ठों की भी प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक तीन से पांच सदस्यों की टीम गठित गई है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि चुनाव से पहले नई टीमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हर वर्ग के बीच जाकर संगठन की चुनावी जमीन को मजबूत करेंगी। उन्होंने बताया कि संबंधित मोर्चे, प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारी उनके क्षेत्र से जुड़े लोगों से लगातार संपर्क और समन्वय कर उन्हें संगठन से जोड़ेंगे। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों सहित हर वर्ग के बीच जाकर विपक्ष के षडयंत्र को बेनकाब करेंगे। मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित का कहना है कि हर जिले में करीब एक हजार से अधिक पदाधिकारियों की टीम मौजूद रहेगी। पार्टी ने सभी को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी है। आगामी दिनों में कार्यशालाओं के जरिये उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

रिक्त पदों पर नियुक्तियां जल्द

भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए संगठन में अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसी प्रकार कुछ पदाधिकारी ब्लॉक प्रमुख भी निर्वाचित हुए हैं। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर केंद्र सरकार में राज्यमंत्री नियुक्त किए गए हैं। इस तरह खाली हुए पदों पर भी जल्द नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed