फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's target of more than 50 percent votes in general elections, first roadmap ready

Lok Sabha Election : भाजपा का आम चुनाव में 50 फीसदी से अधिक वोट का लक्ष्य, पहला रोडमैप तैयार

Sat, 09 Jul 2022 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 05:40 AM IST
सार

पहले चरण में पार्टी 1 लाख 73 हजार से अधिक मतदान बूथों को सशक्त करेगी। पन्ना प्रमुखों की व्यवस्था दुरुस्त बनाएगी।

विज्ञापन
BJP's target of more than 50 percent votes in general elections, first roadmap ready
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव-2024 में मिशन 75 के तहत भाजपा तैयारियों में जुट गई है। पहले चरण में पार्टी 1 लाख 73 हजार से अधिक मतदान बूथों को सशक्त करेगी। पन्ना प्रमुखों की व्यवस्था दुरुस्त बनाएगी। पार्टी राजनीतिक, सामाजिक व राष्ट्रीयता से जुड़े कार्यक्रमों के जरिये जनता के बीच जाकर मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएगी। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जोड़कर 50 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करने का प्रयास करेगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की अध्यक्षता में राजधानी स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की शुक्रवार को बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के पहले चरण का रोडमैप तैयार किया गया। भाजपा ने प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 75 जीतकर लगातार तीसरी बार यूपी के जरिये केंद्र की सत्ता पर काबिज होने की योजना बनाई है। प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व से मिले एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए यह योजना बनाई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बैठक में बताया कि प्रदेश के 1.73 लाख से अधिक बूथों को  ए, बी, सी और डी श्रेणी में बांटा गया है। इनमें से करीब 40 हजार बूथ मुस्लिम बहुल हैं। करीब 22 हजार बूथ ऐसे हैं जहां 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा कमजोर रही। सभी सांसदों, विधानसभा क्षेत्र संयोजकों के साथ प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों को इन बूथों के क्षेत्र में लगातार प्रवास कर इन्हें सशक्त बनाना होगा। बूथों पर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जोड़ने के साथ लाभार्थियों से लगातार संपर्क कर उन्हें पार्टी से मजबूती के साथ जोड़ा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि 14 लोकसभा सीट अभी सपा, बसपा और कांग्रेस के पास है। इन क्षेत्रों के चार क्लस्टर बनाकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जितेंद्र सिंह और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा को इनका प्रभारी बनाया गया है। मैनपुरी और रायबरेली को छोड़कर शेष 12 सीटों पर भाजपा चुनाव जीत चुकी है। इसलिए पार्टी ने अभी से मेहनत शुरू ही है ताकि 2024 में फिर वहां कमल खिलाया जा सके।  

 20 जुलाई तक जिला बैठकें, 15 अगस्त तक प्रशिक्षण
भाजपा ने सभी जिलाध्यक्षों को जिला कार्यसमिति की बैठक 15 जुलाई तक करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पदाधिकारियों के साथ जिला प्रभारी, जिला संयोजक, विधानसभा क्षेत्र संयोजक, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और अग्रिम मोर्चों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। वहीं पार्टी ने अपने सभी मोर्चों के प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है।

मन की बात को हल्के में न लें
बंसल ने कहा कि कुछ पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को  गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अपनी गाड़ी या घर पर मन की बात सुनते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। जबकि मन की बात कार्यक्रम किसी ना किसी बूथ या शक्ति केंद्र पर जाकर कार्यकर्ताओं और जनता के बीच ही सुनना है।

तेलंगाना का प्रयोग यूपी में दोहराएंगे
महामंत्री संगठन ने कहा कि तेलंगाना में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हर बूथ से एक-एक हजार रुपये का चंदा कर राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कराई है। 119 विधानसभा क्षेत्रों की बैठकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन लाख लोगों की रैली कराई है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयोग यूपी में भी किया जाएगा।

हर घर तिरंगा फहराया जाएगा
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 15 अगस्त 2022 को भाजपा हर घर तिरंगा फहराएगी। 13 अगस्त तक सभी जिलों, मंडल और शक्ति केंद्रों तक पर्याप्त संख्या में तिरंगे झंडे पहुंचाए जाएंगे। हर घर पार्टी के दो-दो लोग जाकर तिरंगा लगाएंगे।


मोदी एट 20 को जनता के बीच लेकर जाएंगे
बैठक में तय किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के एक मात्र ऐसे नेता हैं जो लगातार 20 वर्ष से गुजरात के मुख्यमंत्री के बाद देश के प्रधानमंत्री है। मोदी पर एक लिखी गई किताब मोदी एट 20 को सभी पदाधिकारी पढ़ेंगे। किताब को पढ़कर संगठनात्मक कार्यक्रम के जरिये जनता के बीच जाकर जनता को बताएंगे कि किस तरह मोदी ने मुख्यमंत्री रहते गुजरात और प्रधानमंत्री रहते देश को बुलंदियों पर पहुंचाया है।

हर जिले में इसके लिए दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें 500-500 गैर भाजपाई प्रबुद्ध लोगों को बुलाया जाएगा। उच्च शिक्षण संस्थाओं में भी इसके कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के लिए एक वक्ता प्रदेश स्तर से भेजे जाएंगे। एक वक्ता स्थानीय स्तर पर समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति को चुना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed