फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's list: Many contenders were disappointed, apart from Brijesh and Dhananjay Singh, the wishes of many were

भाजपा की पहली लिस्ट: कई दावेदार हुए निराश, बृजेश और धनंजय सिंह के अलावा कई के अरमानों पर फिरा पानी

Mon, 04 Mar 2024 08:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 04 Mar 2024 08:20 PM IST
सार

Bjp candidate list 2024: यूपी भाजपा की पहली लिस्ट आने के बाद से कई उम्मीदवारों के अरमानों पर पानी फिर गया। इसमें कुछ बाहुबली नेता भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
BJP's list: Many contenders were disappointed, apart from Brijesh and Dhananjay Singh, the wishes of many were
धनंजय सिंह जौनपुर से चुनाव लड़ना चाहते थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दलों के कोटे की सीटें अभी भले ही तय नहीं हो पाई हों, लेकिन भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची से पूर्वांचल के कई ऐसे दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है, जो बैक डोर से सहयोगी दलों के टिकट पर संसद पहुंचने का मंसूबा पाले थे। ऐसे लोगों में बाहुबली बृजेश सिंह और धनंजय सिंह समेत कई नामों की चर्चा थी। धनबल के जरिए भी कई लोग चुनाव लड़ने की कोशिश में थे। कई दावेदारों ने संभावित सीटों पर तैयारी भी शुरू कर दी थी और होर्डिंग आदि लगाने पर लाखों रुपये खर्च भी कर दिए थे।

विज्ञापन


दरअसल बृजेश और धनंजय समेत कई ऐसे लोग बाहुबल और धनबल के आधार पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, जिन्हें सीधे भाजपा से टिकट मिलने की संभावना नहीं है। ये लोग सुभासपा या निषाद पार्टी के कोटे की सीटों से चुनाव लड़ने को लेकर एक साल से दोनों दलों के अध्यक्षों को साधे हैं। सूत्रों की माने तो बृजेश सुभासपा के टिकट पर गाजीपुर या चंदौली से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे तो धनंजय जदयू या निषाद पार्टी से जौनपुर सीट से सांसद बनने का सपना देख रहे थे। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भदोही सीट पर इसलिए भी दावेदारी की है क्योंकि वहां से वे किसी बाहुबली को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। लेकिन भाजपा ने गाजीपुर और जौनपुर सीट से प्रत्याशी उतार कर इन लोगों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। भाजपा की सूची आने के बाद बृजेश ने तो पत्ता नहीं खोला, लेकिन धनंजय ने जौनपुर से ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। माना जा रहा है कि धनंजय चुनाव लड़ते हैं तो सबसे अधिक दिक्कत भाजपा उम्मीदवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर सीट पर फंसा पेच
सुभासपा की दावेदारी वाली गाजीपुर और निषाद पार्टी की दावेदारी वाली भदोही सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं हुए हैं। चर्चा है कि यदि सुभासपा अध्यक्ष राजभर गाजीपुर सीट पाने में सफल होते हैं तो इस सीट से पूर्व एमएलसी बृजेश या उनका बेटा चुनाव मैदान में उतर सकता है। गाजीपुर सीट से सांसद रह चुके जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा इसे छोड़ना नहीं चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि दो दिन पहले ही सिन्हा ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर गाजीपुर सीट पर खुद या अपने पुत्र अनुभव सिन्हा को चुनाव लड़ाने का अनुरोध किया है। ऐसे में यदि गाजीपुर सीट भाजपा अपने पास रखती है तो फिर बृजेश के चुनाव लड़ने की संभावना कम ही बचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed