फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's candidates list is symbol of social justice says CM Yogi Adityanath.

UP Election 2022: योगी बोले- बीजेपी की पहली सूची सामाजिक न्याय की प्रतीक, सपा की सूची में अपराधियों का बोलबाला

Sun, 16 Jan 2022 05:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jan 2022 05:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करती हुई नजर आती है। सपा ने यूपी को दहलाने वाले दंगाइयों और कैराना से पलायन करवाने वाले अपराधियों को टिकट दिए हैं।

विज्ञापन
BJP's candidates list is symbol of social justice says CM Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI

विस्तार

सपा और रालोद गठबंधन ने विधान सभा चुनाव के लिए जारी की अपनी पहली सूची से अपना चरित्र दर्शा दिया। वर्ष 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश को माफिया, गुंडो और अपराधियों के हवाले करके शासन चलाने वाली सपा ने एक बार फिर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने इस बार रालोद से हाथ मिलाया है लेकिन जनता के लिए फिर अराजकता, गुंडागर्दी और माफियागिरी की इबारत लिख दी है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में दंगाइयों, अपराधियों से उत्तर प्रदेश को दहलाने के बाद फिर एक बार आगामी विधानसभा चुनावों में अपराधियों और दंगाइयों को टिकट बांटें हैं जो समाजवादी पार्टी के दोहरे चरित्र व नफरत की राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कैराना पलायन के जिम्मेदार लोग,मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को टिकट देना,और पेशेवर हिस्ट्रीशीटर को टिकट देना समाजवादी पार्टी का चरित्र उजागर करता है।
विज्ञापन


बीजेपी की सूची 'सामाजिक न्याय' की प्रतीक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। बीजेपी की पहली सूची 'सामाजिक न्याय' की प्रतीक है, लेकिन प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी की भी सूची देखी होगी जिसमें दंगाइयों, अपराधियों का बोलबाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की सूची में माफिया और अपराधियों का बोलबाला-योगी
समाजवादी पार्टी की चुनाव सूची में एक बार फिर माफिया और अपराधियों का बोलबाला है। लोनी विधान सभा से टिकट पाए मदन भैया की गिनती माफिया में होती है, यह शायद अखिलेश यादव और जयंत चौधरी भूल गए हैं। मदन भैया पर 1982 से लेकर 2021 तक 31 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें हत्या के मामले भी हैं।


यूपी को साम्प्रदायिक आग में झोंकने को तैयार अखिलेश
उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरनगर दंगों के बाद कैराना से हिंदू परिवारों के पलायन की याद दिलायी और कहा कि वहां से नाहिद हसन को टिकट देकर सपा ने अपने सांप्रदायिक पक्ष को फिर सामने रखा है। नाहिद हसन पर शामली और सहारनपुर जिलों में 17 मामले दर्ज हैं। इसी तरह बुलंदशहर से टिकट पाए हाजी युनुस पर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। स्याना से लड़ने वाले दिलनवाज़ का इतिहास भी आपराधिक रहा है। सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों को टिकट देकर अखिलेश ने स्पष्ट कर दिया है कि सपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक बार फिर साम्प्रदायिक आग में झोंकने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed