{"_id":"6672b10d592310eb8d0d6aa0","slug":"bjp-reviewed-the-meeting-about-defeat-on-faizabad-loksabha-seat-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या में हार पर भाजपा अध्यक्ष ने की समीक्षा, बोले- विपक्ष ने गुमराह कर भ्रम फैलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या में हार पर भाजपा अध्यक्ष ने की समीक्षा, बोले- विपक्ष ने गुमराह कर भ्रम फैलाया
Thu, 20 Jun 2024 12:09 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:09 AM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने फैजाबाद लोकसभा सीट पर मिली हार पर जिले की तीन विधानसभा सीटों मिल्कीपुर, बीकापुर और अयोध्या की समीक्षा की। रुदौली और बाराबंकी की दरियाबाद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को बैठक करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में मिली पराजय की वजहों को तलाशने के लिए जिले की तीन विधानसभा सीटों मिल्कीपुर, बीकापुर और अयोध्या की समीक्षा बैठक संपन्न हो गई। तीनों विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार की देर रात संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि हार की समीक्षा की गई है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं। कहीं ना कहीं कोई कमी रह गई है। आगे उस कमी को दूर करेंगे। मुझे लगता है केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हम जनता तक पहुंचाने में नाकाम रहे हैं। आगे इन योजनाओं को हम जनता तक पहुंचाएंगे। मोदी और योगी सरकार की जो जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं उनको जन- जन तक पहुंचाना हमारा मिशन है। समीक्षा रिपोर्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जल्द देंगे। इसमें कार्यकर्ताओं के विचारों को शामिल किया जाएगा। अब कार्यकर्ताओं के विचारों के आधार पर पार्टी आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केजीएमयू: महंगी जांचों का 10 साल के लिए फिर दे दिया ठेका, कई जांचें निजी अस्पतालों से भी ज्यादा महंगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में उपचुनाव: 'इंडिया' टूटेगा या बचेगा? इन दो राज्यों में मिलेंगी सीटें तो ही कांग्रेस को हिस्सा देगी सपा
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जनता के बीच कई तरह के भ्रम फैलाकर उन्हें गुमराह किया। इन सब के बावजूद देशवासियों ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है। इसी का नतीजा है कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष फैजाबाद संसदीय सीट की बची हुई दो विधानसभा सीटों अयोध्या जिले की रुदौली और बाराबंकी की दरियाबाद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक करेंगे।