मुनव्वर राना को भाजपा का जवाब: कहीं दूसरे राज्य में घर ढूंढ लीजिए, योगी फिर सत्ता में आएंगे
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि मुनव्वर राना को इस देश व प्रदेश ने भरपूर सम्मान दिया है और अब वह सियासी बयानबाजी कर रहे हैं। राना सियासत में मजहबी रंग घोलने का काम कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने मशहूर शायर मुनव्वर राना के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि 2022 के चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे इसलिए उन्हें किसी दूसरे राज्य में घर ढूंढ़ लेना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि मुनव्वर राना को इस देश व प्रदेश ने भरपूर सम्मान दिया है और अब वह सियासी बयानबाजी कर रहे हैं। राना सियासत में मजहबी रंग घोलने का काम कर रहे हैं।
मुनव्वर राना का कहना है कि योगी जी की दोबारा वापसी पर उत्तर प्रदेश में नहीं रहेंगे।
— Rakesh Tripathi (@rakeshbjpup) July 18, 2021विज्ञापन विज्ञापन
अब आप ही बताइए
मुनव्वर राना के लिए अब कौन सा शहर/राज्य बेहतर होगा ?#सियासी_शायर pic.twitter.com/5fZRp6H2mk
बता दें कि मुनव्वर राना ने कहा कि ओवैसी की वजह से अगर प्रदेश में भाजपा जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बने तो मैं यूपी छोड़कर कोलकाता लौट जाऊंगा। मुनव्वर राना का कहना है कि यूपी में मुसलमानों का वोट बंट जाता है।
राना ने कहा कि ओवैसी यूपी आकर यहां के मुसलमानों को बरगला रहे हैं। इस तरह वह मुसलमानों के वोट बैंक को बांटकर भाजपा की मदद कर रहे हैं। ऐसे में यदि ओवैसी की मदद से प्रदेश में भाजपा जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बन गए तो मैं यूपी छोड़कर कोलकाता वापस चला जाऊंगा।
राना ने इसके पहले भी विवादित बयान दिया था। एटीएस द्वारा राजधानी में आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर मुनव्वर राना ने कहा था कि चुनाव जीतने के लिए ये सब किया जा रहा है। भाजपा सरकार का एक ही काम है कि किसी भी तरीके से मुसलमानों को परेशान करो। चाहे वो धर्मांतरण कानून व जनसंख्या नियंत्रण कानून का मामला हो या फिर आतंकवाद के नाम पर गिरफ्तारी।