{"_id":"672d1c369d3b8f7329074c0b","slug":"bjp-released-the-list-of-5032-active-members-lucknow-news-c-13-1-lko1103-943094-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाजपा ने जारी की 5,032 सक्रिय सदस्यों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाजपा ने जारी की 5,032 सक्रिय सदस्यों की सूची
Fri, 08 Nov 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। भाजपा महानगर की तरफ से बृहस्पतिवार को 5,032 सक्रिय सदस्यों की सूची जारी की गई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का नाम भी शामिल है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि सूची में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, सुधांशु त्रिवेदी, संजय सेठ, बृजलाल, सदस्यता अभियान अवध क्षेत्र सहसंयोजक नीरज सिंह, एमएलसी डॉक्टर महेंद्र सिंह मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा, डॉ. राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव आदि के नाम शामिल हैं। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि 5 लाख 59 हजार प्राथमिक सदस्यता के साथ महानगर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन