{"_id":"67f7eec8e2848371f00ea250","slug":"bjp-reaching-out-to-people-through-campaign-village-chalo-gali-chalo-ward-chalo-in-up-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भाजपा का गांव चलो... गली चलो, वार्ड चलो अभियान शुरू; इसके जरिये जन-जन तक पहुंच रही बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भाजपा का गांव चलो... गली चलो, वार्ड चलो अभियान शुरू; इसके जरिये जन-जन तक पहुंच रही बीजेपी
Thu, 10 Apr 2025 09:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Apr 2025 09:46 PM IST
सार
यूपी में भाजपा का गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान शुरू हो गया है। इसके जरिये बीजेपी जन-जन तक पहुंच बना रही है। पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य सहित कई नेताओं ने लोगों से संवाद किया।
विज्ञापन
भूपेंद्र चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 'भाजपा स्थापना दिवस अभियान' के तहत बृहस्पतिवार से भाजपा का गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान शुरू हो गया। इसके जरिये पार्टी जन-जन तक पहुंच बना रही है। अभियान के पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लखनऊ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में लोगों से संवाद किया।
विज्ञापन
इसके अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ महानगर तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बाराबंकी में जनसंपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में संवाद किया। अभियान के तहत राज्य सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी हर घर पर दस्तक दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: 'वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम को रखना अनुचित...', मायावती बोलीं- बिल पर पुनर्विचार करे सरकार
विज्ञापन
सभी लोग पार्टी की विचारधारा के साथ केंद्र व राज्य सरकार का लेखा-जोखा जनता के सामने रख रहे हैं। अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने बताया कि शुक्रवार को राकेश राठौर गुरु सीतापुर में अभियान में शामिल होंगे। इसी तरह अन्य नेता व मंत्री विभिन्न स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन