{"_id":"5b02df354f1c1bda408b6f23","slug":"bjp-raises-question-on-akhilesh-yadav-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री तो बुआ मायावती को क्या बनाएंगे अखिलेश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री तो बुआ मायावती को क्या बनाएंगे अखिलेश'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 21 May 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव व मायावती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव पर उन्हीं का पसंदीदा चरखा दांव चलकर राजनीतिक मात देने की कोशिश की है। अखिलेश ने पहले मुलायम सिंह को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर खुद को अध्यक्ष घोषित करा लिया और अब उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखा रहे हैं। यह बातें सोमवार को लखनऊ में भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं जबकि उनके नए राजनीतिक मित्र राहुल गांधी भी भारत का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इन दोनों राजनीतिक दलों की महत्वाकांक्षा को जनता बखूबी समझ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अखिलेश बताएं कि इन स्थितियों में वे बुआ मायावती को मुख्यमंत्री बनाएंगे या फिर प्रधानमंत्री। शुक्ल ने कहा कि अपने धुर विरोधी राजनीतिक दलों के आगे घुटने टेककर गठबंधन कर अवसरवाद की राजनीति करने वाले अखिलेश आखिर किस आधार पर मुलायम को बरगला रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अखिलेश ने यही काम प्रदेश की जनता के साथ किया। उन्होंने कहा कि 2019 में देश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।