{"_id":"5f9b1d37136f6613de0f01ff","slug":"bjp-preparing-for-digital-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल वार की तैयारी में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल वार की तैयारी में जुटी भाजपा
Fri, 30 Oct 2020 01:21 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने भविष्य की चुनौतियों व जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल वार के लिए काम शुरू कर दिया है। पहले चरण की शुरुआत शुक्रवार को 40 से अधिक संगठनात्मक जिलों में बने पार्टी कार्यालयों को प्रदेश मुख्यालय से ऑनलाइन जोड़कर की जाएगी। प्रदेश मुख्यालय से जुड़ने के साथ ये सभी जिला कार्यालय केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से भी जुड़ जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पार्टी मुख्यालय से इन जिला कार्यालयों में पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करके इसकी औपचारिक शुरुआत करेंगे। पार्टी अपने सभी 98 संगठनात्मक जिलों में संगठन के कार्यालय बनवाकर उन्हें डिजिटल तकनीक से सुसज्जित कर रही है। रणनीतिकारों की मंशा पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेफार्म के जरिये जोड़कर भावी चुनौतियों के लिए तैयार करना है।