फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plans to win malhani seat in bypoll.

उपचुनाव: मल्हनी सीट पर कभी पूरी नहीं हुई भाजपा की जीत की उम्मीद, मुख्यमंत्री योगी खुद कर चुके हैं दौरा

Sat, 03 Oct 2020 03:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Oct 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
BJP plans to win malhani seat in bypoll.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जौनपुर की मल्हनी सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा व्यूहरचना में जुटी है। पार्टी यहां दमदार उम्मीदवार उतारना चाहती है लेकिन कोई ऐसा चेहरा अभी उसकी नजर में नहीं आ पाया है। बीच में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी की तरफ से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को उम्मीदवार बनाने की चर्चा चली थी, लेकिन इस पर पार्टी के भीतर सहमति नहीं बन पा रही है।

विज्ञापन


यादव और ठाकुर बहुल मल्हनी सीट 2012 से पहले रारी नाम से जानी जाती थी। यहां सबसे ज्यादा बार सपा के पारसनाथ यादव चुनाव जीते। दो बार धनंजय सिंह निर्वाचित हुए। पूर्व मंत्री पारसनाथ ने 2017 में यहां धनंजय को ही हराया था। जहां तक भाजपा का सवाल है तो उसे न कभी रारी से जीत मिली और न मल्हनी से।

विज्ञापन

प्रत्याशियों पर मगजमारी

भाजपा ने मल्हनी से जीत का खाता खोलने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले दिनों खुद वहां जा चुके हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों तथा सेक्टर संयोजकों से चुनावी तैयारियों पर बातचीत की।

जहां तक टिकट की बात है तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता रहे मनोज सिंह, वर्ष 2017 का चुनाव लड़ चुके सतीश सिंह व प्रमोद यादव के नाम चर्चा में हैं। पर, भाजपा के एक खेमे को आशंका है कि धनंजय सिंह यदि निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी से मैदान में उतर पड़े तो भाजपा की जीत फिर मुश्किल हो सकती है।

इसलिए यह खेमा धनंजय को तटस्थ रखने या निषाद पार्टी के जरिये भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ाने की पैरोकारी अब भी कर रहा है। वहीं, प्रदेश पदाधिकारियों का दूसरा खेमा और राष्ट्रीय नेतृत्व के कुछ लोग अभी तक धनंजय के प्रत्यक्ष या परोक्ष सहयोग पर अपना मन नहीं बना पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed