फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plans for Rajyasabha election in Lucknow.

UP: भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशियों का पैनल तैयार, 35 नाम दिल्ली भेजे जाएंगे, मौजूदा प्रत्याशियों का भी है नाम

Tue, 06 Feb 2024 01:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Feb 2024 01:36 PM IST
सार

भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशियों के लिए 35 नामों की एक सूची तैयार कर ली है। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के साथ अन्य नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
BJP plans for Rajyasabha election in Lucknow.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा राज्यसभा की सात सीटों के लिए पैनल में शामिल 35 दावेदारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। यह पैनल मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार रात आयोजित पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में चर्चा के बाद तैयार किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक विधानसभा, विधान परिषद सदस्य बनने से वंचित रहे प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ अन्य पदाधिकारियों के नाम पैनल में हैं। इसमें मौजूदा राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी, विजयपाल सिंह तोमर का नाम भी है। पैनल पर शीर्ष नेतृत्व अंतिम निर्णय लेकर 13 फरवरी तक सूची घोषित कर सकता है। राज्यसभा में दस सीटों पर होने वाले चुनाव में तीन पर सपा और सात पर भाजपा की जीत तय है। आठवीं सीट के लिए भी पार्टी नामांकन दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी बजट सत्र: शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने पर बेसिक शिक्षा मंत्री बोले- कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार लेंगे निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रोचक: व्यवसायी ने चांद पर खरीदी तीन एकड़ जमीन, ढाई महीने बाद मिली रजिस्ट्री, इलाके की विशेषताएं भी दर्ज


बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 फरवरी को मुजफ्फरनगर के शुक्रताल से ग्राम परिक्रमा की शुरुआत करेंगे। बैठक में गांव चलो अभियान, ग्राम परिक्रमा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिला संपर्क और लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई।

17-18 फरवरी को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी पर भी बात हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी सहित अन्य नेताओं के दौरों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।

बैजयंत पांडा का इंतजार
लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा के यूपी में पहले दौरे का इंतजार है। पांडा को 27 जनवरी को प्रभारी नियुक्त किया गया था। लोकसभा चुनाव की घोषणा में करीब 40 दिन का समय है। चर्चा है कि ऐसे में चुनाव से पहले पांडा के लिए सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed