फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plan for civic polls in Uttar Pradesh.

यूपी: निकाय चुनाव में झंडा फहराने के लिए भाजपा का प्लान तैयार, ये रहेगी रणनीति

Wed, 27 Sep 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Sep 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
BJP plan for civic polls in Uttar Pradesh.
भाजपा अध्यक्षता महेंद्रनाथ पांडेय बैठक में - फोटो : amar ujala

भाजपा ने निकाय चुनाव में झंडा फहराने को कमर कस ली है। बुधवार को लखनऊ में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी मुख्यालय पर अलग-अलग कई बैठकें हुईं। इनमें चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वोट बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम और अभियान तय हुए।

विज्ञापन


यह भी फैसला किया गया कि केंद्र और राज्य सरकारों के काम तथा योजनाओं के सहारे तो वोटों का गणित दुरुस्त किया ही जाए, स्वच्छता व रक्तदान जैसे कार्यक्रमों के जरिये भी समीकरण ठीक किए जाएं। नगर निगमों में पार्टी के चुनाव की कमान बड़े पदाधिकारियों को सौंपने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन हमेशा बेहतर रहा है। इस बार भी अच्छा रहेगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत भाजपा सभी जगह विजय पताका फहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि सभी जिलों, महानगरों और मंडलों में संगठन की बैठक करके निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाए। जिलों से मिले फीडबैक के आधार पर बैठक का निष्कर्ष रहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह के मद्देनजर चले कार्यक्रमों से पार्टी का संपर्क और संबंध मजबूत हुआ है। इनसे वोट बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। सरोकारों वाले इन कार्यक्रमों को आगे भी चलाते रहने की जरूरत है। तय किया गया कि पार्टी की तरफ से सभी सांगठनिक मंडलों में वार्डवार दो-दो चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाए।

ये कार्यक्रम तय हुए

BJP plan for civic polls in Uttar Pradesh.

निर्णय किया गया कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ नारे के साथ 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक वार्डवार चल रहे स्वच्छता अभियान को और सक्रिय किया जाए। 2 अक्तूबर को सभी जगह स्वच्छता मैराथन का आयोजन हो। इसी बीच, पार्टी कार्यकर्ता 29 सितंबर से 1 अक्तूबर के बीच ‘घर-घर जाओ वोट बढ़ाओ’ नारे के साथ घर-घर जाकर वोटर बढ़ाने का फॉर्म भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराएंगे। 13 से 15 अक्तूबर तक विकास संपर्क अभियान चलाकर घर-घर मोदी और योगी सरकार के जनहितकारी फैसले पहुंचाएं जाएं।

दिवाली के सहारे भी साधेंगे समीकरण
बैठक में दिवाली के सहारे भी समीकरण साधने का फैसला किया गया। तय हुआ कि छोटी दिवाली पर 18 अक्तूबर को सभी जगह विकास ज्योति उत्सव मनाकर लोगों को बताया जाए कि मोदी और योगी की सरकार ने विकास के लिए क्या-क्या किया है। इस दिन सभी कार्यकर्ता गुब्बारे वाली लालटेन और दीप उड़ाकर लोगों को भाजपा से जुड़ने का संदेश दें।

अशोक कटारिया लखनऊ व हरद्वार दूबे अयोध्या नगर निगम के प्रभारी

BJP plan for civic polls in Uttar Pradesh.
बैठक में भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया को लखनऊ नगर निगम की चुनावी तैयारियों के देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. रमापति राम त्रिपाठी को गाजियाबाद, विजय बहादुर पाठक मेरठ, शिवनाथ यादव एवं जसवंत सैनी मुरादाबाद, विजयपाल सिंह तोमर सहारनपुर, बाबूराम निषाद एवं रवींद्र भड़ाना अलीगढ़ , अश्विनी त्यागी आगरा, पंकज सिंह बरेली, वीरेंद्र सिंह सिरोही व सीमा द्विवेदी फिरोजाबाद, मानवेंद्र सिंह मथुरा, हरद्वार दूबे अयोध्या, विद्यासागर सोनकर झांसी, सत्यदेव सिंह व  पुरुषोत्तम खंडेलवाल कानपुर, सलिल विश्नोई वाराणसी, अशोक धवन और अरुण पाठक इलाहाबाद तथा राम नरेश अग्निहोत्री गोरखपुर के प्रभारी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed