फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP performed well from east to west in Kshetra Panchayat elections, Samajwadi Party performance was also better

पंचायत का रण: क्षेत्र पंचायत चुनाव में पूरब से पश्चिम तक भाजपा का बजा डंका, सपा का प्रदर्शन भी रहा बेहतर

Sun, 11 Jul 2021 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Jul 2021 09:52 AM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को मिली एक तरफा बढ़त ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी में ऊर्जा का संचार किया है। वहीं विपक्षी दलों के तमाम आरोप प्रत्यारोप और दावों की हवा निकाल दी है। प्रदेश के पश्चिम और ब्रज क्षेत्र में सपा-रालोद गठबंधन सबसे ज्यादा प्रभावी है। वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन भी पश्चिम व ब्रज के जिलों तक सीमित रहा। 

विज्ञापन
BJP performed well from east to west in Kshetra Panchayat elections, Samajwadi Party performance was also better
भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतने के बाद जश्न मानते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने पश्चिम से पूरब तक डंका बजाया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में अधिकांश जगह अधिकृत तौर पर प्रत्याशी नहीं उतारने के बावजूद 735 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़कर 648 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह अब केवल शहरों तक सीमित नहीं बल्कि गांव-गांव तक पार्टी ने पैठ जमा ली है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को मिली एक तरफा बढ़त ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी में ऊर्जा का संचार किया है। वहीं विपक्षी दलों के तमाम आरोप प्रत्यारोप और दावों की हवा निकाल दी है। प्रदेश के पश्चिम और ब्रज क्षेत्र में सपा-रालोद गठबंधन सबसे ज्यादा प्रभावी है। वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन भी पश्चिम व ब्रज के जिलों तक सीमित रहा। 
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तुलना में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव को ज्यादा जमीनी माना जाता है। इस चुनाव में भी भाजपा ने पश्चिम और ब्रज में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया है। पश्चिम में 109 ब्लॉक में से भाजपा ने 85 ब्लॉकों में चुनाव जीता है। वहीं ब्रज में भी 129 में से 112 ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


173 में से 136 ब्लॉक में जीत दर्ज कर भाजपा ने अवघ में भी दबदबा कायम रखा है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी की जीत का सिलसिला जारी रहा है, यहां 110 में से 90 सीटों पर जीत हासिल की है। सुभासपा सहित अन्य छोटे दलों और बाहुबली नेताओं वाले काशी क्षेत्र में भी पार्टी ने 157 में से 109 सीटें जीती हैं। वहीं गोरखपुर क्षेत्र में 147 में 116 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना प्रभाव कायम रखा है।

सपा का प्रदर्शन भी रहा बेहतर

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तुलना में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उधर, सपा ने अवध में सबसे अधिक 24 सीटें जीती है। काशी क्षेत्र में 21, गोरखपुर क्षेत्र में 18, कानपुर-बुंदेलखंड मे 12, ब्रज में 9 और पश्चिम क्षेत्र में सबसे कम 8 सीटें जीती है। हालांकि अवध में सपा की सहयोगी रालोद को भी कुछ सीटों पर जीत मिली है।

युवाओं के हाथ रही कमान 
भाजपा ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की कमान युवाओं के हाथ में रखी। अवध क्षेत्र में महामंत्री अमरपाल मौर्य, काशी क्षेत्र में कन्नौज के सांसद और महामंत्री सूब्रत पाठक, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में महामंत्री एवं पूर्व सांसद प्रियंका रावत, गोरखपुर क्षेत्र में महामंत्री अनूप गुप्ता, ब्रज में अश्विनी त्यागी के हाथ कमान रही। वहीं पश्चिम क्षेत्र के साथ पूरे चुनाव की कमान प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर के साथ रही।
 
क्षेत्र जिला ब्लॉक भाजपा सपा अन्य
पश्चिम 14 109 85 8 16
ब्रज 12 129 112 9 8
कानपुर-बुंदेलखंड 14 110 90 12 5
अवध 13 173 136 24 13
काशी 12 157 109 21 27
गोखपुर 10 147 116 18 13
योग 75 825 648 92 85
(नोट: भाजपा ने ये आंकड़े जारी किए हैं।)          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed