फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP OBC Morcha meeting in Lucknow.

UP BJP: भाजपा दिसंबर में करेगी पिछड़ी जातियों के सम्मेलन, ओबीसी मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति

Mon, 06 Nov 2023 05:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Nov 2023 05:05 PM IST
सार

यूपी में भाजपा पिछड़ा वोट बैंक को साधने के लिए जातिवार सम्मेलन आयोजित करेगी। इस दौरान मोदी सरकार में ओबीसी वर्ग के लिए किए गए कार्यों का प्रचार करेगी।

विज्ञापन
BJP OBC Morcha meeting in Lucknow.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के पिछड़े वोट बैंक को साधने के लिए दिसंबर में पिछड़ी जातियों के जातिवार सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार में पिछड़ी जातियों के उत्थान के किए गए कार्यों को बताएंगे।

विज्ञापन


सोमवार को भाजपा मुख्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई जिसमें आगे की रणनीति तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा जनता के बीच प्रचारित करेगी कि मोदी सरकार के दौरान ही पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। भाजपा सरकार में ही केंद्र में ओबीसी के सबसे ज्यादा मंत्री हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार: योगी की टीम में पिछड़ों को मिलेगी तवज्जो, राजभर और दारा समेत कई नए चेहरे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का कांग्रेस पर हमला: बोले - सत्ता में रहते न जातीय जनगणना होने दी, न ओबीसी आरक्षण लागू किया


प्रदेश मुख्यालय में सोमवार दोपहर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र बडालिया और प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में पिछड़े वर्ग के लोकसभा और विधानसभा वार सम्मेलन, लाभार्थी संपर्क और समन्वय के जरिये लगातार उनके बीच पहुंच बनाने के कार्यक्रम तय किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed