फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP new team got 2022 agenda State President says Get ready for the election now

भाजपा की नई टीम को मिला 2022 का एजेंडा, प्रदेश अध्यक्ष बोले-चुनाव की तैयारियों में अभी जुटें

Mon, 24 Aug 2020 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Aug 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
BJP new team got 2022 agenda State President says Get ready for the election now
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की नई टीम को नियुक्ति के 24 घंटे के भीतर ही प्रदेश नेतृत्व ने 2022 के विधानसभा चुनाव का एजेंडा सौंप दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों व संगठन मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों को नए दायित्व की बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि वे 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 2017 से बड़ी सफलता दिलाने का संकल्प लेकर काम करें। प्रदेश अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों को संगठनात्मक रीति-नीति समझाई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पदाधिकारी बने कार्यकर्ता समाज के बीच संगठन के प्रतिनिधि हैं। सभी को इसका ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। जिससे लोगों के बीच संगठन की साख बढ़े और सरोकारों के साथ स्थानीय स्तर पर लोगों का समर्थन बढ़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पदाधिकारियों से विधानसभा के आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए योजना बनाकर काम करने का आग्रह किया। बैठक में जिला संगठनों की वर्चुअल बैठकों के साथ विधानसभा के सभी 403 क्षेत्रों के सेक्टर संयोजकों व प्रभारियों की वर्चुअल कार्यशालाएं करने का निर्णय किया गया।

जनाकांक्षा पूर्ति में सहायक बनें

प्रदेश अध्यक्ष ने देश व प्रदेश के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर काम करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश पदाधिकारी के नाते सभी की जिम्मेदारी है कि सरकार व जनता के बीच सेतु का काम करें। उनकी समस्याओं के समाधान में सहायक बनें। 

साथ ही संगठन की साख और मजबूती के लिए पूरे मनोयोग  से काम करें। पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकारों की लोक कल्याण की इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। व्यक्तिवाद व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर काम करें।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार से सदियों से देश व समाज के लिए समस्या बने सवालों का समाधान कर भाजपा के संकल्पों को ही पूरा नहीं किया है बल्कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को ज्यादा मजबूती दी है। 

इन सब बातों को जनता के बीच ठीक से रखा जाए तो विधानसभा के आगामी चुनाव में 2017 से अधिक बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रदेश महामंत्री संगठन ने पदाधिकारियों कोविड-19 की गाइड लाइन को ध्यान में रखकर काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed