फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp mp says prise rise will remain the same

मोदी के सांसद का राग, नहीं रुकेगी महंगाई!

Thu, 19 Jun 2014 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Jun 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
bjp mp says prise rise will remain the same

केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि महंगाई की मार से राहत मिलेगी और अच्छे दिन आएंगे।

विज्ञापन


पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अरुण शौरी की मानें तो इसकी उम्मीद कम ही है। आईआईटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने बुधवार को कानपुर आए शौरी ने कहा कि डीजल के दाम को डी कंट्रोल्ड करने की जरूरत है।

अभी 50-50 पैसे दाम बढ़ रहे हैं। इसका ज्यादा फायदा अर्थव्यवस्था को नहीं मिलने वाला। जैसे ही दाम डी कंट्रोल्ड होंगे, वैसे ही कीमतों में एक-एक रुपये का इजाफा होना तय है। इसके पीछे उनका तर्क है कि बिना दाम बढ़ाए अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना मुश्किल है।

विज्ञापन

यूपीए सरकार के कर्ज से देश पर बोझ

bjp mp says prise rise will remain the same

आईआईटी कानपुर के 46वें दीक्षांत समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और सांसद को डॉक्टर आफ साइंस की मानद उपाधि दी गई। उपाधि प्राप्त करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

सरकार का फोकस काम पर है। जनता ने नरेंद्र मोदी को बहुमत दिया है, वह अपने वादों पर खरे जरूर उतरेंगे। पिछले चार-पांच सालों में यूपीए सरकार ने बाजार से जो कर्ज लिया है, उसका सालाना ब्याज 4.65 हजार करोड़ रुपये है।

बाजार से 80-85 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया है, जिसे 2.50 लाख करोड़ रुपये के रूप में लौटाना है। यह बड़ा कठिन है। आगे सातवां वेतनमान लागू होना है।

पिछली बार 50 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ा था, इस बार 60-70 हजार करोड़ का बोझ पड़ने का अनुमान है। यूपीए की पिछली सरकार ने खर्चों के लिए बजट ही नहीं रखा था, जिसके बगैर देश की तरक्की संभव नहीं है।

अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए शौरी के सुझाव:

bjp mp says prise rise will remain the same

- चाइना और स्विट्जरलैंड की तरह पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को मिलाकर एक होल्डिंग कंपनी बनाई जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर मार्केट से पैसा उठाया जा सके।

- बैंक से लोन का दबाव कम करने की सलाह दी गई है। साथ ही बैंकों की एक होल्डिंग कंपनी बनाने की बात कही है। इससे सभी बैंकों की नीतियां एक समान हो जाएंगी।

- डीजल का दाम डी कंट्रोल्ड किया जाए। बीएसएनएल के पास पूरे देश में 700 एकड़ जमीन है, इसका व्यावसायिक इस्तेमाल किया जाए तो सरकार को बड़ा मुनाफा मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed