फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MP Menka Gandhi chaupal in Sultanpur.

यूपी चुनाव: मेनका गांधी ने सुल्तानपुर में की चौपाल, बोलीं- गरीबों को हक और न्याय दिलाना प्राथमिकताओं में शामिल

Sat, 05 Feb 2022 06:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Feb 2022 06:38 PM IST
सार

सांसद मेनका गांधी ने सुल्तानपुर के इसौली की दर्जन भर ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन
BJP MP Menka Gandhi chaupal in Sultanpur.
सुल्तानपुर में जन चौपाल के दौरान भाजपा सांसद मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि गरीबों को न्याय व उनका हक दिलाना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। बड़ा कार्य करने के साथ लोगों की व्यक्तिगत समस्याएं दूर करवाने से उन्हें सुकून मिलता है। शनिवार को चौपालों में पहुंचकर उन्होंने लोगों को संबोधित करने के साथ उनकी समस्याओं को भी सुना।

विज्ञापन


जिले के दौरे पर पहुंची सांसद मेनका गांधी ने शनिवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर ग्राम पंचायतों का दौरा करके चौपालों को संबोधित किया। सांसद ने कहा कि लोगों की ओर से मांग किए जाने पर चीनी मिल के जीर्णोद्धार की स्वीकृति, सतहरी झील की सफाई, सुल्तानपुर से रोजाना चलने वाली ट्रेन को संचालित कराकर लोगों की समस्याएं दूर कराई गईं। जिले में दो नया थाना खुलवाया गया। इसौली में अब डर का माहौल खत्म हो गया है। इसके साथ ही गरीबों का राशन कार्ड समेत अन्य समस्याएं दूर की गईं। वे मां के रूप में लोगों की समस्याएं दूर करा रही हैं। अब तक करीब 900 गांवों का दौरा करके लोगों से रूबरू हो चुकी है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि महीने में वे दो बार क्षेत्र में आकर लोगों की समस्याएं दूर करा रही हैं। उन्होंने बीही निदूरा, बघौना, देवरा, नरसड़ा, जगदीशपुर समेत दर्जन भर ग्राम पंचायतों में चौपाल को संबोधित किया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि रविवार को सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांवों में चौपाल में हिस्सा लेने के बाद वे दिल्ली वापस हो जाएंगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विकास शुक्ल, श्याम बहादुर पांडेय, अरुण द्विवेदी, उत्तम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी घोषित क्षेत्रों से सांसद ने किया किनारा
विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की ओर से जिले में अभी तक दो प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। कादीपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश गौतम व सदर से निषाद पार्टी के राज प्रसाद उपाध्याय मैदान में हैं। दौरे के दौरान सांसद ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों से किनारा किया। वे दो दिनों के कार्यक्रम के दौरान इसौली व लंभुआ विधानसभा क्षेत्रों में रहीं। रविवार को उनका सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम है। अभी तक इन तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। यही नहीं उन्होंने अपने दौरे के दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed