फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MP complains about DFO to UP Governor Anandi Ben Patel.

Sitapur: भाजपा सांसद का छलका दर्द, राज्यपाल से की डीएफओ की शिकायत, लगाए गंभीर आरोप

Wed, 24 Jul 2024 12:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Jul 2024 12:18 PM IST
सार

भाजपा सांसद अशोक रावत ने राज्यपाल को पत्र लिखकर डीएफओ की शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। सीतापुर में कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल नाराज हो गई थीं।

विज्ञापन
BJP MP complains about DFO to UP Governor Anandi Ben Patel.
भाजपा सांसद अशोक रावत। - फोटो : अशोक रावत फेसबुक पेज।

विस्तार

मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अशोक रावत ने राज्यपाल को पत्र लिखकर जिला वानिकी अधिकारी (डीएफओ) की शिकायत की है। सांसद ने डीएफओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यपाल से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सांसद अशोक रावत ने पत्र में लिखा है कि वह मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से चौथी बार के सांसद हैं।

विज्ञापन


बीती 20 जुलाई को वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें आपके आगमन की सूचना डीएफओ ने 19 जुलाई को देर रात 10 बजे दी। अधिकारियों द्वारा समय से सूचना न देने के कारण आपका स्वागत नहीं कर सका। न ही सहभागिता ले सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बड़ा खेला: यहां आबादी से ज्यादा बना दिए जन्म प्रमाणपत्र... आतंकी कनेक्शन के बाद चर्चा में आया ये गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मरीज की मौत पर तीमारदारों ने डॉक्टर को कुर्सी और पाइप से बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


उन्होंने यह भी लिखा है कि एक दिन पूर्व मैंने पार्टी संगठन के कार्यक्रम निर्धारित कर दिये थे साथ ही यह भी लिखा है कि जिला वानिकी अधिकारी (डीएफओ) के इस आचरण से अत्यंत कष्ट हुआ है। इस तरह के असंवेदनशील व दायित्वों के प्रति लापरवाह जिला वानिकी अधिकारी (डीएफओ) के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की कृपा करें।

राज्यपाल ने लगाई थी वन विभाग की क्लास
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बीती 20 जुलाई को सीतापुर स्थित मद्रास रेजीमेंट में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों की क्लास लगाई थी। उन्होंने वन विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए अनियमित ढंग से खोदे गये गड्ढों पर सवाल उठाया था। राज्यपाल की सख्ती के बाद जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने वन विभाग के अधिकारियों को सही ढंग से पौधरोपण करने के साथ पौधों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिये थे। इसके बाद डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने पौधों को सही ढंग से रोपित करवाने के साथ उनके सपोर्ट के लिए स्टिक व कार्यक्रम संबंधी बोर्ड लगवाया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed