फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MP Braj Bhushan Saharan Singh says I have spend 30 crore from my pocket for wrestling.

Gonda: दबाव में आए भाजपा सांसद ब्रजभूषण बोले, कुश्ती के लिए सबकुछ लुटा दिया, अपनी जेब से दिए 30 करोड़

Mon, 08 May 2023 11:57 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 May 2023 11:57 AM IST
सार

जाट समुदाय और खापों के पहलवानों को समर्थन में आने से दबाव में आए ब्रजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी और पहलवानों की मदद के लिए किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया।

विज्ञापन
BJP MP Braj Bhushan Saharan Singh says I have spend 30 crore from my pocket for wrestling.
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहलवानों के आरोपों के समर्थन में जाट समुदाय और खाप पंचायतों के उतरने से दबाव में आए भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी बात रखी। बृजभूषण ने कहा- जो पहलवान धरना दे रहे हैं, हमने हमेशा उनका साथ दिया। देश की कुश्ती के लिए अपना सब कुछ लुटा दिया। अपनी जेब से 30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन


विदेश से मेडल लाने वाले पहलवानों को मैं अपने पास से डॉलर देता था। जो विरोध कर रहे हैं उन सभी लोगों ने मेरे हाथों से डॉलर लिए हैं। यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण ने कविताओं के माध्यम से इशारों-इशारों में काफी कुछ कहा। वह बोले- बात ऐसी करो, जिसका आधार हो...।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नफा-नुकसान के आकलन में जुटे सुभासपा व निषाद पार्टी: राजभर बोले, हम जिसके साथ फायदा उसे, निषाद ने कहा...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मणिपुर में फंसे यूपी के छात्रों की आज से घर वापसी, सीएम के निर्देश पर हरकत में आया शासन


चाचा-ताऊ को संबोधित कर कहा- यह लड़ाई मैं आपके बच्चों (जूनियर पहलवानों) के लिए लड़ रहा हूं। जो बच्चे ओलंपिक का सपना लेकर तैयारी कर रहे हैं। जो परिवार पहलवान को तैयार करने के लिए अपना पेट काटकर व्यवस्था करते हैं, यह लड़ाई उनके हक की है।


बृजभूषण ने कहा- चाचा-ताऊ मेरी बात न मानो तो पहलवानी करने वाले अपने गांव के किसी बेटे-बेटी को एक मिनट अकेले में बुलाकर पूछ लेना। खुद ही पता चल जाएगा कि जो आरोप बृजभूषण शरण सिंह पर लगा है वह सही है या गलत। बृजभूषण ने फिर दोहराया- एक भी गुनाह सही साबित हो जाए तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। इनके पास कोई फोटो या वीडियो नहीं है, मैंने कभी इनको फोन तक नहीं किया।

सांसद ने कहा- तीन-चार महीने में जब भी जांच रिपोर्ट आएगी तो मेरे चाचा-ताऊ कहीं आपको पछताना न पड़े। जांच जब भी पूरी होगी तो मैं आपकी खाप पंचायत में आऊंगा। अगर मैं गलत पाया गया तो आप चप्पल से पीट-पीटकर मेरी जीवनलीला समाप्त कर देना। कहा- चाचा-ताऊ किसी स्वाभिमानी आदमी के चरित्र को मार दो तो वह स्वयं ही मर जाएगा। आज यही हो रहा है। यह सब विवाद उस नियम से है जो मैंने बनाया कि कैंप में आना है तो नेशनल खेलना पड़ेगा।

कहा- चाचा-ताऊ कॉमनवेल्थ का ट्रायल देख लो, जो हीरो पहलवान हैं उनको विशेष सुविधा न मिलतीं तो मेडल न मिलता। अब मैं नियम में छूट नहीं दूंगा। बृजभूषण ने खाप पंचायतों से कहा कि आप गलती न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed