फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp mp blame up police in lok sabha

यूपी पुलिस ने मुझे बेरहमी से पीटा हैः भाजपा सांसद

Mon, 20 Apr 2015 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Apr 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
bjp mp blame up police in lok sabha

लोकसभा में सोमवार की दोपहर कौशांबी के भाजपा सांसद ने यूपी पुलिस पर उन पर बेरहमी से पीटने और फर्जी मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


सोमवार को लोकसभा उस समय गरमा गई जब कौशांबी से भाजपा के सासंद विनोद कुमार सोनकर ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा की यूपी पीसीएस पेपर लीक के मसले पर उन्होंने छात्रों की पूरी परीक्षा पुनः कराने की मांग का समर्थन किया था।

इसके लिए वह इलाहाबाद में छात्रों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसी शांतिपूवर्क प्रदर्शन के दौरान यूपी पुलिस ने उनके साथ बर्बरता से भरी कारवाई की। सासंद सोनकर ने कहा कि पुलिस ने उन पर बेरहमी से लाठियां बरसाई, यह जानते हुए भी कि वह एक सांसद हैं।
विज्ञापन


सोनकर ने कहा कि पुलिस की इस कारवाई में उनके सांसद होने के विशेषाधिकार का भी ध्यान नहीं रखा गया। पुलिस ने मुझ पर इस तरह के हमले कीए की मेरी पीठ पर गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनकर ने कहा कि यूपी पुलिस यहीं नहीं रुकी। इस घटना के बाद उन पर फर्जी मुकदमे दायर किए गए। जिलाधिकारी ने भी उन पर अनैतिक कारवाई की। भाजपा सांसद के इस आरोप को सांसद के विशेषाधिकार का उल्लघंन बताते हुए कुछ और सांसदों ने इस मसले पर गंभीर रवैया अपनाने की बात कही।

सोनकर सहित कुछ और सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाए और दोषियों पर इसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए।

सरकार की ओर से संसदीय मामलों के राज्यमंत्री राजीव प्रताप रुढ़ी ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed