{"_id":"66b4914ff1c8835d79067609","slug":"bjp-mlc-says-if-we-will-not-win-the-katehari-bypoll-i-will-resign-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपचुनाव: भाजपा नेता का दावा, अगर उपचुनाव में पार्टी न जीती तो अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपचुनाव: भाजपा नेता का दावा, अगर उपचुनाव में पार्टी न जीती तो अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा
Thu, 08 Aug 2024 03:07 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:07 PM IST
सार
भाजपा एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा है कि अगर वह कटेहरी विधानसभा सीट के उपचुनाव न जिता सके तो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी हरिओम पांडेय
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा है कि कटेहरी विधानसभा सीट के आगामी उपचुनाव में यदि पार्टी को जीत नहीं मिली तो वह अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे।
विज्ञापन
उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि जिले के दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ को उन्होंने भरोसा दिलाया है कि कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को जीत मिलेगी।
विज्ञापन
हरिओम ने कहा कि मैं खिलाड़ी रहा हूं। खिलाड़ी कभी हार नहीं मानता है। यदि कटेहरी में पार्टी के प्रत्याशी की हार होती है तो यह मेरी भी हार होगी। मैं अब तक कोई चुनाव नहीं हारा हूं। इसलिए कटेहरी में पार्टी हारी तो अपनी जिम्मेदारी समझ इस्तीफा दे दूंगा। कहा कि कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के सहयोग से उपचुनाव जीता जाएगा।
विज्ञापन