फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MLA meet on 16 march to decide CM candidate.

लखनऊ में 16 मार्च को बैठक, अमित शाह तय करेंगे कौन होगा यूपी का सीएम

Sun, 12 Mar 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Mar 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
 BJP MLA meet on 16 march to decide CM candidate.
नरेंद्र मोदी व अमित शाह

दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री पर चर्चा हुई, जिसमें तय हुआ कि यूपी के मुख्यमंत्री पर आखिरी फैसला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री वैंकैया नायडू व राष्ट्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को यूपी का पर्यवेक्षक बनाया गया।

विज्ञापन


16 मार्च को लखनऊ में विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें पर्यवेक्षक हिस्सा लेंगे और मुख्यमंत्री पर विधायकों से चर्चा करेंगे।

इसके बाद पर्यवेक्षक विधायकों का संदेश केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाएंगे, जिसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।

मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अधिकृत किया गया है। रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में बैठक हुई, जिसके बाद अमित शाह को इस पर फैसला करने के लिए अधिकृत कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed