फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp mla brijbhushan rajput says, India is hindu country

हज यात्रा पर भाजपा विधायक के बोल से बवाल, पार्टी बोली- बयान व्यक्तिगत

Fri, 14 Jul 2017 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Jul 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
bjp mla brijbhushan rajput says, India is hindu country
बीजेपी विधायक बृज भूषण

महोबा के चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने विवादित बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। राजपूत ने अयोध्या में राम मंदिर न बनने देने पर हज यात्रा पर रोक लगाने की धमकी दी है।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले से खफा राजपूत ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर यह बयान दिया। भाजपा ने इसे व्यक्तिगत बयान बताते हुए पल्ला झाड़ लिया है। वहीं, राजपूत ने कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं।
विज्ञापन


राजपूत ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले लोग चाहे जो भी हों और चाहे जिस मुल्क के हों, उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी से कहा कि इससे हिंदुओं का दिल दुखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इस घटना को किसी मुल्क के इशारे पर अंजाम दिया गया है, तो उस मुल्क के अंदर घुस कर हमलावरों को मारा जाना चाहिए। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले गद्दारों को देश से भगा देना चाहिए। ये हमारा देश है।

राजपूत ने कहा कि मुसलमान कहते हैं कि वे इस मुल्क में पैदा हुए हैं। ये उनका देश है। हम उन्हें भगाने की बात नहीं करते हैं। हमारी सरकारें मक्का मदीना के लिए सब्सिडी देती हैं। हज यात्रा का हिंदू भी सम्मान करते हैं। मगर इनको भी सोचना होगा कि अगर हिंदू अपना हृदय बड़ा कर इनकेलिए सोचते हैं तो इनका भी फर्ज है कि राम का मंदिर बनने दें।


भाजपा ने कहा- यह विधायक का व्यक्तिगत बयान
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का कहना है यह विधायक का निजी बयान है। भाजपा सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करती है। राम मंदिर पर पार्टी ने अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed