{"_id":"2c9a0ee1672aa469b4582da0fc368982","slug":"bjp-mla-beaten-badly-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में भाजपा विधायक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में भाजपा विधायक पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 06 Dec 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में घुसकर दुस्साहसी हमलावरों ने भाजपा विधायक पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
फायर मिस होने पर तमंचे के बट से विधायक को लहूलुहान कर डाला।
यात्रियों के विरोध पर हमलावर चेन पुलिंग कर भाग निकले। इलाहाबाद में मेडिकल के बाद विधायक ने हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में सतना जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अभय मिश्रा मंगलवार रात रीवाचंल एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। विधायक प्रथम श्रेणी कोच में सीट नंबर 13 पर बैठे थे।
पहले मारी गोली, फिर की धुनाई
जैतवारा और मझगवां के बीच से ट्रेन गुजरी, तभी उनके क्षेत्र के लल्लू और अन्नू कोच में घुस आए। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए विधायक पर हमला बोल दिया। कमर से तमंचा निकालकर फायर किया, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें खींचकर पीटना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
लहुलूहान अवस्था में विधायक की गुहार पर जैसे ही यात्री बचाने पहुंचे, हमलावर चेन पुलिंग कर भाग निकले। विधायक मानिकपुर जीआरपी में घटना की मौखिक सूचना देने के बाद चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद रीवा एसपी के आदेश पर मानिकपुर जीआरपी ने इलाहाबाद में विधायक को ट्रेन से उतारकर मेडिकल कराया। मानिकपुर जीआरपी प्रभारी भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि विधायक की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ धारा 307, 504, 506 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस संबंध में विधायक से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल स्विचऑफ मिला।