फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MLA Anupama Jaiswal said people to delete chinese apps.

पूर्व मंत्री ने चीनी एप के खिलाफ चलाया अभियान, लोगों के मोबाइल से एप डिलीट करवाए

Thu, 02 Jul 2020 06:20 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Jul 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Anupama Jaiswal said people to delete chinese apps.
लोगों के मोबाइल से एप डिलीट करवातीं अनुपमा जायसवाल। - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार की ओर से देश में चीनी एप को प्रतिबंधित किये जाने के बाद लोगों के मोबाइल से चीनी एप डिलीट कराने के लिए भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन


अभियान की शुरूआत करते हुए पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष एकता जायसवाल के साथ पीपल चौराहा स्थित मुख्य बाजार में राहगीरों को चीनी एप डिलीट करने की सलाह दी और उनके मोबाइल से चीनी एप डिलीट करवाने में मदद की।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष एकता जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आमजन से चीनी एप डिलीट कराने का आग्रह किया तथा बिना मास्क पहने मिलने वाले राहगीरों को मास्क बांटे। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को जागरूक करते हुए सलाह दी कि कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक रूप से मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभियान नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। सदर विधायक ने कहा कि सरकार ने 59 तरह के चीनी एप को प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में आम जनता भी चीनी एप का उपयोग बंद कर देश की एकता का परिचय दे। वर्तमान में महामारी के दौर में चीन द्वारा उठाया जा रहा कदम काफी सराहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed