भाजपा ने यूपी में मजबूत की अपनी पकड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है।
पार्टी प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को हराया।
इस तरह भाजपा ने यह सीट जीतकर न सिर्फ अपना कब्जा बरकरार रखा है बल्कि यह भी साबित कर दिया कि पढ़े-लिखे मतदाताओं पर उसकी पकड़ कमजोर नहीं पड़ी है।
पूर्व में इस सीट से निर्वाचित डॉ. नेपाल सिंह के त्यागपत्र देने के कारण यहां उपचुनाव कराया गया था। नेपाल सिंह लोकसभा चुनाव में भाजपा से सांसद चुने जा चुके हैं।
खास बात यह है कि व्यस्त के मुकाबले सूबे में सत्तारूढ़ दल सपा यहां तीसरे नंबर पर रही। भाजपा के व्यस्त को 38,622 मत मिले।
रालोद के हरिसिंह ढिल्लो को 23,731 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। सपा की रेनू मिश्र को 14,279 मतों से ही संतोष करना पड़ा और वे तीसरे स्थान पर रहीं।
कम नहीं हुआ मोदी का जादू
गौरतलब है कि व्यस्त ने नेपाल सिंह से भी ज्यादा मतों से जीत हासिल की। इससे साबित होता है कि विधानसभा उपचुनाव में भले ही भाजपा 12 में नौ सीटें गंवा बैठी हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भाजपा व नरेंद्र मोदी का जादू कम हो रहा है।
बढ़ेगा भाजपा का मनोबल : इस इकलौती सीट का चुनाव परिणाम भाजपा का मनोबल बढ़ाने वाला है। पार्टी एक बार फिर कह सकेगी कि लोगों का भरोसा उस पर कायम है। उसे सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है।
इसलिए महत्वपूर्ण : विधानपरिषद की इस सीट के तहत मुरादाबाद व बरेली दो मंडल और बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली व लखीमपुर खीरी आते हैं।
रामपुर जहां सपा के वरिष्ठ नेता मो. आजम खां का जिला है, वहीं पिछले दिनों हुए विधानसभा उपचुनाव में इन जिलों की तीन सीटों बिजनौर, मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा, लखीमपुर खीरी के निघासन में हुए उपचुनाव में भाजपा एक भी नहीं जीती थी।
इसलिए भाजपा के लिए यह जीत और महत्वपूर्ण है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और विधान परिषद में पार्टी के नेता हृदयनारायण दीक्षित ने जीत पर खुशी जताई है।