फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP lost farenda assembly seat in bypoll.

यूपी में भाजपा को एक और तगड़ा झटका, शर्मनाक हार

Sun, 03 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP lost farenda assembly seat in bypoll.

फरेंदा विधानसभा उपचुनाव में भी सपा ने जीत दर्ज की। सपा प्रत्याशी विनोद मणि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी को 9,231 मतों से हराया।

विज्ञापन


जबकि यहां से विधायक रहे भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। विनोद मणि को 64,878, वीरेंद्र चौधरी को 55,647 और भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह को 41,247 वोट मिले।
विज्ञापन


सपा की इस जीत से अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी में भाजपा का मिशन 2017 और कमजोर पड़ गया है और मोदी लहर तो अब कहीं अस्तित्व में ही नहीं है।

कांग्रेस की भी बांछे खिल गईं

BJP lost farenda assembly seat in bypoll.

उपचुनाव में लगातार हार का सामना कर रही भाजपा को फरेंदा विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे ने एक और करारा झटका दिया है। दो बार से यहां निर्वाचित हो रहे भाजपा के बजरंग बहादुर न सिर्फ सपा के विनोद मणि से चुनाव हारे बल्कि वह तीसरे नंबर पर रहे।

कांग्रेस को हालांकि इस सीट पर भी पराजय का ही सामना करना पड़ा है लेकिन इसके बावजूद इसकी बांछें खिल गई हैं। उसके उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी का भाजपा से आगे निकलना किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

विधायक रहते ठेकेदारी करने के मामले में लोकायुक्त की सिफारिश के बाद राज्यपाल राम नाईक ने फरवरी में बजरंग बहादुर सिंह को विधानसभा सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया था। इसी के चलते यहां उपचुनाव हुआ।

प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी कांग्रेस की हार पर कुछ कहने के बजाय इस बात पर खुशी जताते हैं कि भाजपा तीसरे नंबर पर चली गई।

फिर खोखली साबित हुई भाजपाई दावों की पोल

BJP lost farenda assembly seat in bypoll.

सत्यदेव त्रिपाठी कहते हैं कि वे भाजपा का तीसरे नंबर पर रहना यह साबित करता है कि मोदी का जादू उतर गया है। कांग्रेस का उत्साह यूं ही नहीं है। सूबे में जिस तरह कांग्रेस को राजनीतिक लड़ाई से बाहर माना जा रहा था, वैसे में फरेंदा में दूसरे स्थान पर रहना अपने आप में महत्वपूर्ण है।

वहीं, इस जीत के साथ सपा लगातार 11वीं सीट पर उपचुनाव ही नहीं जीती, बल्कि उसने एक बार फिर भाजपा की नीति, रणनीति और दावों की पोल खोल दी। साथ ही बता दिया है कि 2017 में सूबे में सरकार बनाने का सपना देख रही भाजपा के लिए राह बहुत आसान नहीं है।

भले ही भाजपा के प्रवक्ता मनोज मिश्र कहते हों कि सत्तापक्ष ने पुलिस व अधिकारियों की बदौलत यह जीत हासिल की है, पर यह तर्क आसानी से गले से नीचे नहीं उतरता। अगर मामला सिर्फ सत्ता के दुरुपयोग का होता और भाजपा मुकाबले में होती तो कम से कम दूसरे स्थान पर रहती ही, पर पार्टी का तीसरे स्थान पर रहना अपने आप में यह साबित करता है कि लोगों की नाराजगी के चलते यह स्थिति बनी है।

यहां भाजपा की तुलना में कांग्रेस के उम्मीदवार को लगभग 14 हजार वोट ज्यादा मिले। सपा के उम्मीदवार की तुलना में भाजपा लगभग 23 हजार वोटों से पीछे रही है।

विज्ञापन

मिशन 2017 की राह नहीं आसान

BJP lost farenda assembly seat in bypoll.

लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा जो भी सीटें हारी है, उन सभी पर 2012 में भाजपा ही जीती थी। जाहिर है कि  भले ही सूबे में लोकसभा की कुल 80 सीटों में 73 पर भाजपा व गठबंधन के सांसद हों, पर प्रदेश विधानसभा के 2017 में होने वाले चुनाव भगवा टोली के लिए बहुत आसान नहीं हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में अब तक 14 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 11 में भाजपा का हारना यह बताने के लिए काफी है कि प्रदेश में पार्टी की सदस्यता का आंकड़ा दो करोड़ पहुंचा देने के बावजूद वोटों के गणित के लिहाज से भगवा टोली को अभी बहुत काम करना बाकी है।

लोकसभा चुनाव के बाद जो माहौल दिख रहा था, उसे देखते हुए उपचुनाव के नतीजे भगवा रणनीतिकारों के लिए चिंता का विषय होने चाहिए थे, पर अभी तक वे इससे सबक लेते हुए नहीं दिख रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed