फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader's SUV set on fire by servant

Lucknow News: नौकर ने लगाई थी भाजपा नेता की एसयूवी में आग

Tue, 17 Mar 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's SUV set on fire by servant
जली पड़ी एसयूवी।
गुडंबा। जानकीपुरम विस्तार में भाजपा नेता रज्जन पांडेय की एसयूवी में आग लगाने के मामले में नया तथ्य सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आग लगाने वाले संदिग्ध को पकड़ लिया है। आरोपी पहले भाजपा नेता के यहां घरेलू काम करता था।
विज्ञापन

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने भाजपा नेता के चालक के इशारे पर एसयूवी में आग लगाने की बात कबूली है। हालांकि, आमना-सामना कराने पर वह बयान से पलट गया।
शिवम सिटी निवासी भाजपा नेता रज्जन पांडेय का सेक्टर-सात में कार्यालय है। छह मार्च की देर रात कार्यालय के बाहर खड़ी एसयूवी में आग लग गई थी। रज्जन पांडेय ने दो पूर्व कर्मचारियों व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ साजिशन आग लगाने की तहरीर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई। रज्जन का आरोप है कि चालक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके डर से आरोपी ने बयान पलटा है। उन्होंने बताया कि चालक ने उनसे 65 हजार रुपये ले रखे थे। रुपये मांगने पर वह जान से मारने और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता था। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed