{"_id":"5a16d4004f1c1b59678bda7e","slug":"bjp-leaders-on-target-of-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-योगी समेत आठ भाजपा नेता आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोदी-योगी समेत आठ भाजपा नेता आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत आठ बडे़ भाजपा नेता पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। बरेली में 25 नवंबर को योगी चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
लिहाजा इससे पहले सुरक्षा विभाग ने बरेली के प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री की सभा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने का आदेश दिया गया है।
एडीजी सुरक्षा विभाग विजय कुमार की ओर से बरेली के प्रशासन को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर के भतीजे खालिद अजहर की अगुवाई में 11 सदस्यीय आत्मघाती दस्ता करांची से बांग्लादेश के महेश खाली कोट चिटगांव बंदरगाह पहुंचा है और उसने फिलहाल चिटगांव के एक मदरसे में कैंप किया हुआ है।
विज्ञापन
आत्मघाती दस्ते के सदस्यों पर उनके आतंकी आकाओं की ओर से लगातार दबाव डाला जा रहा है कि वे किसी तरह भारत में घुसपैठ करके भाजपा नेताओं को निशाना बनाएं।
एडीजी सुरक्षा ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन्हें भाजपा नेताओं को निशाना बनाए जाने का इनपुट एक ऐसे सूत्र से मिला है, जो इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण सूचनाएं दे चुका है। बरेली के आला अफसरों ने सुरक्षा विभाग का अलर्ट आते ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। होटलों और धर्मशालाओं जैसे स्थानों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
ये भाजपा नेता हैं आतंकियों की हिट लिस्ट में
नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, वेंकैया नायडू, अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, मनोहर पर्रिकर।