फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp leader's brother-nephew beat up young man and policeman

Lucknow News: भाजपा नेता के भाई-भतीजे ने युवक व सिपाही से की मारपीट

Mon, 11 Nov 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
bjp  leader's brother-nephew beat up young man and policeman
​भिनगा के ईदगाह तिराहे पर मारपीट का वीडियो वायरल।
श्रावस्ती। भिनगा नगर में भाजपा नेता के भाई व भतीजे का एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ। वीडियो में दोनों एक युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। बाद में बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ भी उन्होंने गाली-गलौज कर मारपीट की। इसका भी अलग से एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में भिनगा कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

दोनों वायरल वीडियो नगर पालिका परिषद भिनगा से अध्यक्ष पद के दो बार भाजपा प्रत्याशी रहे राकेश गुप्ता के बड़े भाई राजेश गुप्ता व उनके भतीजे का है। वीडियो में राजेश गुप्ता अपने पुत्र के साथ ईदगाह तिराहे पर एक युवक को पटककर पीटते हुए व गाली-गलौज करते हुए दिखाई दिए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे कोतवाली में तैनात आरक्षी ने जब कार्रवाई करने की चेतावनी दी दोनों ने आरक्षी के साथ भी गाली-गलौज की। पिता-पुत्र उनपर भी हमलावर हो गए। अमर उजाला ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

मामले में भिनगा कोतवाली पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी पुत्र के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है। इस बारे में सीओ नगर संतोष कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed