{"_id":"67d2d03a4862974e7a0b915c","slug":"bjp-leader-threatens-people-in-unchahar-raebareli-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: भाजपा नेता के बीडीसी भाई की दबंगई आई सामने, पुलिस के सामने गिरा दी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: भाजपा नेता के बीडीसी भाई की दबंगई आई सामने, पुलिस के सामने गिरा दी दीवार
Thu, 13 Mar 2025 06:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार(रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार(रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Mar 2025 06:06 PM IST
सार
रायबरेली के ऊंचाहार में भाजपा नेता के भाई की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा नेता के बीडीसी सदस्य भाई की दबंगई सामने आई है। उसने डायल 112 पुलिस के सामने जबरन निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। पुलिसकर्मियों ने रोका तो उन पर भी रौब झाड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के कंदरावां गांव निवासी प्रदीप कुमार के ससुर दिल्ली के आजाद नगर निवासी विशेश्वर ने नगर के अशोक नगर अलीगंज में जमीन खरीदी थी। जिसमें प्रदीप कुमार बृहस्पतिवार को निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान भाजपा नेता का भाई मौके पर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए काम बंद करने को कहा। उसने पीआरवी पुलिस भी बुलाई और पीआरवी के सामने ही उसकी दीवार गिरा दी।
विज्ञापन
मजदूरों को जूते से मारने की खुलेआम धमकी दी। इस दौरान पीड़ित ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में भाजपा नेता पुलिस के सामने भी दीवार गिराते व धमकाते दिख रहे हैं। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन