फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader Sunil Bansal addressed party workers in Lucknow.

UP: सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, बोले- भाजपा के सेनापति और राजदूत हैं बूथ अध्यक्ष

Mon, 15 Apr 2024 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Apr 2024 12:32 AM IST
सार

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे बूथ अध्यक्ष ही सेनापति और राजदूत हैं।
 

विज्ञापन
BJP leader Sunil Bansal addressed party workers in Lucknow.
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल। - फोटो : यूपी भाजपा फेसबुक पेज से

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि बूथ स्तर पर काम करने वाले हमारे तीन करोड़ से ज्यादा कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी के सेनापति और राजदूत हैं। पहले के समय में भी सेनापति और राजदूत का कार्य अपनी राज्य की सीमाओं का विस्तार करना अपने क्षेत्र को मजबूत किले के रूप में रखना होता था। इसी भूमिका में आपको कार्य करना है कि जिन लोगों ने पिछली बार वोट नहीं दिया, उनके वोट डलवाएं।

विज्ञापन


सुनील बंसल रविवार को गोमती नगर विस्तार स्थित एक स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष देखें कि पिछले चुनाव में किस मोहल्ले और किस गली में हमको वोट नहीं मिले, उन सभी क्षेत्रों में जाकर लोगों को पार्टी की उपलब्धियां बताएं। लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ इतने से संतुष्ट नहीं होना है। अभी हम 60 फीसदी तक ही पहुंच सके हैं, अभी भी 40 फीसदी लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। यदि भारत माता की जय करनी है तो देश के 140 करोड़ लोगों को जोड़कर एक साथ भारत माता की जय करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश का संगठन देश में अहम भूमिका में हैं। नमो एप, विकसित भारत एम्बेसडर जैसे हर अभियान में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने पिछले 10 सालों में लखनऊ में 68000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए हैं। समारोह में वरिष्ठ नेता नीरज सिंह को विकसित भारत एम्बेसडर में साप्ताहिक रूप में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नोएडा पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण, संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, प्रवक्ता प्रवीण गर्ग सहित विधानसभा क्षेत्रों के संयोजक सहसंयोजक, प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया का नेतृत्व करने वाली टीम
सुनील बंसल ने कहा कि हमारा उद्देश्य विश्व में भारत का नाम हो और हर व्यक्ति का मान सम्मान बढे़। हमारे पास देश में मोदी, राजनाथ और प्रदेश में योगी जैसा नेतृत्व है। पूरी दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने वाली एवं चुनाव प्रबंधन और 18 करोड़ कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम भी है। उन्होंने कहा कि पिछली बार से ज्यादा बूथों पर चुनाव जीतना और ज्यादा मतों से भी चुनाव जीत दर्ज कराना है। लखनऊ में पांच लाख के अंतर से चुनाव जीतने के लिए लक्ष्य तय करना होगा। प्रधानमंत्री ने 370 मत बढ़ाने का हर बूथ पर लक्ष्य दिया है, जिसको हमें पूरा करना है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ लोकसभा में कुल 1893 बूथ, 89 वार्ड, 334 शक्ति केंद्र हैं। 21 मंडलों में 1508 ए श्रेणी के बूथ, बी श्रेणी के 161, सी के 224 बूथ हैं। सभी बूथ अध्यक्ष गठित हो चुके और अपनी बूथ संख्या, विधानसभावार सुनिश्चित सीट पर उपस्थित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed