{"_id":"629daf25011a1a0700663a93","slug":"bjp-leader-sunil-bansal-addressed-leaders-in-lucknow-for-loksabha-election-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: बूथों को ए, बी और सी श्रेणियों में बांटकर काम करेगी भाजपा, संगठन मंत्री ने दिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: बूथों को ए, बी और सी श्रेणियों में बांटकर काम करेगी भाजपा, संगठन मंत्री ने दिया मंत्र
Mon, 06 Jun 2022 01:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:09 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमजोर बूथों को मजबूत करने का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि 'सी' श्रेणी के बूथों को सशक्त करने पर अधिक ध्यान दीजिए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले चुनावों में प्राप्त वोटों के आधार पर पोलिंग बूथों को ए, बी और सी श्रेणी में बांटकर काम करना होगा। इसमें निरंतर विजय प्राप्त कराने वाले बूथों को ए, कभी जीत-कभी हार वाले बूथों को बी और कभी चुनाव न जिताने वाले बूथों को सी कैटेगरी में बांटा जाये। सी कैटेगरी वाले बूथों पर मेहनत कर उनको सशक्त किया जाए।
विज्ञापन
यह निर्देश प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने सीतापुर रोड स्थित एक कम्युनिटी हॉल में आयोजित बूथ सशक्तीकरण बैठक में दिए। वे यहां आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने आये थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 174203 बूथ हैं जिसमें सी कैटेगरी के 25 हजार बूथ हैं। इन बूथों पर जनप्रतिनिधि केंद्रित अभियान चलाया जाएगा। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ से राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी प्रत्येक विधानसभा में 20 बूथों पर जाकर जनसंपर्क करेंगे। 15 से 30 जून तक यह अभियान चलेगा। जुलाई में शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। इस दौरान ऐसे समर्थकों को चिह्नित कर कार्यकर्ता बनाया जाएगा, जो आगे पार्टी को मजबूत कर सकें।
विज्ञापन
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, विधायक आशुतोष टंडन, विधायक डॉ नीरज बोरा, अभियान प्रमुख नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कनौजिया आदि मौजूद रहे।