{"_id":"5eb53e9f5f67a519c03fb7e2","slug":"bjp-leader-s-daughter-in-law-danced-to-show-her-happiness-after-defeating-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग जीतकर लौट रही भाजपा नेता की बहू समेत मरीजों ने डांस कर किया खुशी का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग जीतकर लौट रही भाजपा नेता की बहू समेत मरीजों ने डांस कर किया खुशी का इजहार
Fri, 08 May 2020 04:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 May 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
बहराइच
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में भाजपा नेता की बहू समेत 11 लोगों ने कोरोना को हराकर घर वापसी की है। अस्पताल से निकलते समय इन लोगों ने डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया और चिकित्सकों को सलाम किया। चिकित्सकों ने भी फूलों की बारिश कर व तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्द्घन किया। इनमें से तीन मरीज पड़ोसी जिला श्रावस्ती के थे।
विज्ञापन
कोरोना मुक्त चल रहे बहराइच जिले में 22 अप्रैल को एक साथ आठ पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया था। सभी को चितौरा में बने एल वन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ। स्थिति यहां तक आ पहुंची कि जिले में 17 मरीज हो गए थे। 12 दिन बाद फिर से एल वन अस्पताल में भर्ती 11 मरीजों का सैंपल भेजा गया तो रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिलेवासियों व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बाद दोबारा सैंपल भेजा गया तो फिर 11 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
शुक्रवार को एल वन अस्पताल से 11 मरीजों को घर जाने के लिए कहा गया तो वह इतने खुश थे कि अस्पताल के मुख्य गेट से निकलते समय डांस करने लगे। यही नहीं कोरोना को हराने के बाद भाजपा नेता की बहू ने भी जमकर डांस किया। चिकित्सकों ने भी पुष्पवर्षा कर व तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन