फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader Mohsin Raza takes part in 'Swachhata Abhiyan' in Lucknow's Hanuman Temple.

UP: भाजपा नेता मोहसिन रजा ने हनुमान मंदिर में की सफाई, बोले- 22 जनवरी का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक

Thu, 18 Jan 2024 01:48 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Jan 2024 01:48 PM IST
सार

यूपी सरकार में मंत्री रहे मोहसिन रजा और उत्तर प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने अलीगंज के हनुमान मंदिर में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया और कहा कि 22 जनवरी का दिन हर भारतवासी के लिए ऐतिहासिक दिन है।

विज्ञापन
BJP leader Mohsin Raza takes part in 'Swachhata Abhiyan' in Lucknow's Hanuman Temple.
भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मोहसिन रजा - फोटो : ani

विस्तार

भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने बृहस्पतिवार को अलीगंज के हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया और साफ-सफाई की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। यह दिन हर भारतवासी के लिए यादगार और ऐतिहासिक दिन है।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने अल्लामा इकबाल का शेर पढ़ा... है राम के वजूद पे हिंदोस्तां को नाज, अहले नजर समझते हैं इनको इमाम ए हिंद। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि हम यहां पर आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन

 
 

उन्होंने कहा कि अलीगंज के इस हनुमान मंदिर का निर्माण नवाब शुजाउद्दौली की पत्नी आलिया बेगम और नबाव वाजिद अली शाह की दादी ने कराया था। यह मंदिर हिंदू-मुस्लिम एकता का एक बड़ा प्रतीक है।


रजा ने कहा कि राम जब अयोध्या वापस आए थे तो पूरे देश ने दिवाली मनाई थी और अब जब फिर से मंदिर में विराजमान हो रहे हैं तो ये हर हिंदुस्तानी के लिए बड़ा दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed