फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader got beaten in chanda in sultan pur.

सुल्तानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता को जमकर पीटा, दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर

Tue, 13 Nov 2018 08:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Tue, 13 Nov 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
BJP leader got beaten in chanda in sultan pur.

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने भाजपा के एक नेता की पिटाई कर दी। नेता की पिटाई से नाराज पार्टी कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की। एसपी ने सीओ लंभुआ को मामले की जांच सौंपी है। देर शाम दरोगा व एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन


क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा गांव निवासी संतोष पांडेय भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष हैं। मंगलवार सुबह संतोष अपने पांच वर्षीय बेटे अंश का इलाज कराने बाइक से डॉक्टर के पास जा रहे थे। रास्ते में चांदा कोतवाली के दरोगा अमरनाथ व सिपाही धीरेंद्र राजवंशी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


एक पुलिस कर्मी ने संतोष को रोका वाहन के कागजात मांगे। इस पर संतोष ने घर से कागजात लाने की बात कही। संतोष का आरोप है कि इसी बीच दरोगा अमरनाथ ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर दरोगा व सिपाही ने संतोष की पिटाई कर दी। इसके बाद फोन करके दरोगा ने जीप बुला ली। पुलिस ने जीप में संतोष के साथ ही उनके बेटे अंश को बैठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली ले जाकर फिर पीटा

BJP leader got beaten in chanda in sultan pur.
पिटाई के बाद चोटें दिखाता भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala

आरोप है कि कोतवाली ले जाकर पुलिस कर्मियों ने पट्टे से संतोष की फिर पिटाई की। घटना के वक्त कोतवाल संजय सिंह भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने दखल नहीं दिया।

पार्टी एक नेता की पिटाई की सूचना मिलते ही दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एसपी ने सीओ से करवाई जांच

सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने सीओ लंभुआ विजयमल्ल यादव को घटना की जांच सौंपी है। शाम को कोतवाली पहुंचे सीओ ने पीड़ित संतोष पांडेय से घटना की जानकारी ली। देर शाम एसपी ने बताया कि दरोगा अमरनाथ और सिपाही धीरेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed