फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader D Purandeshwari meeting in Lucknow.

UP News: भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव की बैठक, बोलीं- योगी के प्रयासों से यूपी में निवेश का माहौल बना है

Tue, 18 Oct 2022 02:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Oct 2022 02:59 PM IST
सार

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी चक्रीय प्रवास के तहत लखनऊ पहुंचीं। जहां उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।

विज्ञापन
BJP leader D Purandeshwari meeting in Lucknow.
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव ने मीडिया से भी बात की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी मंगलवार को लखनऊ पहुंचीं। वह हर महीने दो राज्यों के चक्रीय प्रवास के तहत लखनऊ पहुंचीं। जहां उन्होंने पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रंशसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही यूपी में निवेश का माहौल बना है।

विज्ञापन


बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमतौर पर नेताओं का भव्य जन्मदिन मनाया जाता है लेकिन मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाया गया। हमारी पार्टी का मूल मंत्र भी अंत्योदय का कल्याण है। केंद्र और राज्य सरकारों की हर योजना के केंद्र में गरीब व्यक्ति ही है। हर योजना गरीब कल्याण और गरीब का विकास है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व सेवा कार्य किए। नेता वही है जो चुनौतियों को अवसर में बदले। पीएम मोदी ने आपदा को अवसर में बदला। उनमें दृढ़ नेतृत्व शक्ति है। उन पर परिवारवाद व भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश के विकास पर फोकस किया हुआ है। सरकार पर कोई आरोप नही है। कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार आया है। पहले शाम को महिलाओं को बाहर जाने से डर लगता था पर आज महिलाए सुरक्षित महसूस करती हैं।


उन्होंने दावा किया कि योगी राज में प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है। प्रदेश में इन्वेस्ट फ्रेंडली माहौल बना है। पांच साल में पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली है। भाजपा यूपी को सुशासन दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed