{"_id":"6837fa794bbcab54560deaa1","slug":"bjp-leader-amar-kishor-kashyap-gave-clarification-to-party-leadership-in-the-viral-video-case-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वायरल वीडियो मामले में भाजपा नेता ने पार्टी नेतृत्व को दी सफाई, जांच कराकर कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वायरल वीडियो मामले में भाजपा नेता ने पार्टी नेतृत्व को दी सफाई, जांच कराकर कार्रवाई की मांग की
Thu, 29 May 2025 11:42 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 May 2025 11:42 AM IST
सार
भाजपा के गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने वायरल वीडियो के मामले में पार्टी नेतृत्व को स्पष्टीकरण दिया और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के बाद विवादों में जिलाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष व महिला कार्यकर्ता के वायरल वीडियो के मामले में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार की रात जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने लखनऊ पहुंचकर पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब दिया है साथ ही वीडियो लीक मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बकौल जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमने पार्टी नेतृत्व को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है। हरेक बिंदु की जानकारी दे दी है। साथ ही पार्टी कार्यालय का वीडियो लीक करने के मामले की जांच कराने की मांग की है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाय।
विज्ञापन
विवेचक ने मांगी केस डायरी
वीडियो वायरल मामले की जांच कर रहे मनकापुर इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने छपिया पुलिस से केस डायरी की मांग की है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी साथ ही अन्य बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
क्या था मामला
25 मई को सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यालय का 12 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे का भाजपा जिलाध्यक्ष व महिला कार्यकर्ता का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा था कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं। महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था उन्होंने सिर्फ उसकी मदद की। महिला कार्यकर्ता ने भी सामने आकर स्वीकार किया था कि जिलाध्यक्ष ने उसकी मदद की। इस मामले में वीडियो वायरल करके छवि धूमिल करने के आरोप में महिला ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। वहीं, वायरल वीडियो के मामले में भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन