फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader Abhay Seth dies of Corona Virus.

भाजपा नेता व लखनऊ के पूर्व उप महापौर अभय सेठ का कोरोना से निधन

Mon, 06 Jul 2020 06:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jul 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Abhay Seth dies of Corona Virus.
अभय सेठ। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के पहले और आखिरी उप महापौर अभय सेठ कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। बीते शनिवार को वह पीजीआई में भर्ती किए गए थे और सोमवार की सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दस साल तक नगर निगम सदन के सदस्य रहने वाले अभय सेठ अपने पीछे परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। बेटा और बेटी दोनों शादीशुदा हैं। बेटा यहीं पर है मगर बेटी विदेश में है। अब कोरोना के कारण हवाई यातायात बंद है तो उसका आना संभव नहीं हो पाया।

विज्ञापन


पूर्व डिप्टी मेयर अभय सेठ के सबसे करीबी दोस्त अशोक मिश्रा के बेटे और पूर्व पार्षद संजय मिश्रा ने बताया कि दिवंगत अभय सेठ के परिवार में उनकी पत्नी रीता सेठ, बेटा अर्पित सेठ और एक बेटी अंशू सेठ है। संजय के मुताबिक अभय सेठ की आयु इस समय करीब 68 वर्ष की थी।
विज्ञापन


अभय सेठ थे शहर के पहले और आखिर डिप्टी मेयर
अभय सेठ 1996 और 2002 में अलीगंज वार्ड से पार्षद चुने गए थे। पार्षदों के बीच से ही 2002 से पहले तक उप नगर प्रमुख का चुनाव होता था। पहली बार अभय सेठ 22 मई 2002 से 20 नवंबर 2002 तक उप नगर प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सरकार ने उप नगर प्रमुख का पदनाम बदलकर उप महापौर कर दिया यानि डिप्टी मेयर कर दिया। जिसके बाद 21 नवंबर 2002 से 13 फरवरी 2006 तक वह उप महापौर रहे। उनके बाद शासन ने उप महापौर का पद ही समाप्त कर दिया। ऐसे में वह शहर के पहले और आखिरी उप महापौर रहे। इस समय वह लखनऊ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed