फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP: Keshav Prasad Maurya said - The party fights and wins elections, not the government

भाजपा: केशव बोले- चुनाव सरकार नहीं पार्टी लड़ती और जीतती है, कई नेताओं को नहीं पता था कि वह सीएम बनेंगे

Mon, 29 Jul 2024 11:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 29 Jul 2024 11:30 PM IST
सार

Keshav Prasad Maurya: यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का एक बयान फिर से राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है। ओबीसी मोर्चा की एक बैठक में उन्होंने कहा कि कई नेताओं को यह अहसास नहीं था कि उन्हें सीएम बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
BJP: Keshav Prasad Maurya said - The party fights and wins elections, not the government
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : twitter/@OfficeOfKPM

विस्तार

 प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति में ‘सरकार से बड़ा संगठन’ के बयान से उठी सियासी उठापठक के थमने की चर्चा के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान ने फिर से सियासी माहौल गरमा दिया है।

विज्ञापन


बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा, कोई चुनाव सरकार नहीं पार्टी लड़ती और जीतती है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कई नेताओं को यह अहसास तक नहीं था कि उन्हें सीएम बना दिया जाएगा। यूपी के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हुए नुकसान की चर्चा करते हुए कहा कि जब हम सरकार में नहीं थे, तब हम जीते, लेकिन जब सरकार आ गई तो हम अति आत्मविश्वास में चुनाव हार गए। वर्ष 2014 में न तो केंद्र में हमारी सरकार थी और न ही 2017 में यूपी में। फिर भी पार्टी को जीत मिली और सरकार बनी। उन्होंने ओबीसी नेताओं को सचेत करते हुए उनको लेकर मीडिया में जो खबरें आ रही उससे कभी भी प्रभावित नहीं होना है। हमें अभी से 2027 की जोरदार तैयारी शुरू कर देनी है।
विज्ञापन


अखिलेश-सपा पर भी बोला हमला
केशव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस का मोहरा बन चुके अखिलेश योजनाबद्ध तरीके से पिछड़ों व दलितों को धोखा देकर के अपने पतन की शुरुआत कर ली है। वहीं, माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाने पर कहा कि इस फैसले से अखिलेश की असलियत सामने आ गई है। यूपी में माफिया, अपराधियों व भ्रष्टाचारियों का अगर कोई सरगना है तो वे अखिलेश यादव एंड कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के पहुंचने के पहले ही निकल गए दोनों डिप्टी सीएम
बैठक में मुख्यमंत्री के पहुंचने के कुछ मिनट पहले ही दोनों डिप्टी सीएम वहां से निकल गए। हालांकि सुबह भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में दोनों डिप्टी सीएम शामिल रहे। इसके बाद सीएम की पत्रकारवार्ता के समय भी दोनों लोगो साथ खड़े रहे। वहीं, सीएम ने भी पत्रकार वार्ता में दोनों डिप्टी सीएम का नाम लेकर कहा कि सदन सरकार की ये टीम विपक्ष का जवाब देने के लिए तैयार है। लेकिन दोपहर में ओबीसी मोर्चे की बैठक में दोनों डिप्टी सीएम ने मंच साझा नहीं किया। जिसकी खूब चर्चा रही। हालांकि कहा जा रहा है कि विधासभा की कार्यवाही में हिस्सा लेना था, इसलिए दोनों डिप्टी सीएम चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed