{"_id":"68596826020930252e0766cb","slug":"bjp-issues-notice-to-mla-rajeev-pareeksha-in-train-brawl-case-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में मारपीट: भाजपा ने नोटिस जारी कर विधायक से मांगा जवाब, पत्र में कहा कठोर कार्रवाई की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में मारपीट: भाजपा ने नोटिस जारी कर विधायक से मांगा जवाब, पत्र में कहा कठोर कार्रवाई की जाएगी
Mon, 23 Jun 2025 08:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Jun 2025 08:13 PM IST
सार
ट्रेन में मारपीट करने के मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ पार्टी ने नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन
वंदे भारत में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रेन में यात्रा के दौरान कुछ लोगों से मारपीट करने के मामले में भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बबीना (झांसी) के विधायक राजीव पारीक्षा को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। पार्टी की ओर से विधायक को सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला की ओर से जारी पत्र में विधायक के इस आचरण को पार्टी की छवि के लिए नुकसानदेह और अनुशासनहीनता माना गया है। पत्र में कहा गया है कि समय से स्थिति स्पष्ट न करने पर विधायक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में मथुरा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधु शर्मा को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें भी सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन