फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp is winning in Up election, says keshav maurya

कुछ लोगों को बुआ याद आ गईं, परिणाम के बाद नानी याद आ जाएगी -केशव मौर्य

Fri, 10 Mar 2017 08:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Mar 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
bjp is winning in Up election, says keshav maurya
केशव मौर्य
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने एक बार फिर से अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘एग्जिट पोल देखकर कुछ लोगों को बुआ याद आ रही है परिणाम देख कर के बहुतों को नानी याद आ जाएगी।’
विज्ञापन


‘बसपा से गठबंधन का संकेत देकर मुख्यमंत्री अखिलेश ने मतगणना से पहले ही सपा की पराजय और भाजपा की विजय स्वीकार कर ली है। कमल ही कमल खिलेगा।’

‘प्रदेश के मतदाताओं को भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने सपा बसपा कांग्रेस की तिकड़ी को सुशासन और विकास के लिए नकार दिया है।’
विज्ञापन


‘सरकार जब अपराधियों की संरक्षक पुलिस प्रशासन असहाय  जनता भयग्रस्त हो उसे शासन नहीं कुशासन कहा जाता है 14 वर्ष से यूपी यह पीढ़ा सहता रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


‘एग्जिट पोल पर सवाल उठाने वाले सपा बसपा कांग्रेस के लोग यूपी में आने वाले परिणामों से डर गए बीजेपी के पक्ष में हवा नहीं आंधी चल रही है।’

‘यूपी में सुशासन के लिए लोगों ने माननीय नरेंद्र मोदी जी को मजबूत बनाने और विकास के लिए कमल को खिलाया है एसपी-बीएसपी साफ हो जाएगी।’

बता दें क‌ि एक इंटरव्यू के दौरान अ‌ख‌िलेश ने कहा था, हम राष्ट्रपत‌ि शासन नहीं चाहेंगे। कोई भी दोबारा चुनाव नहीं चाहता है। उनसे जब बार-बार पूछा गया क‌ि गठबंधन न म‌िला तो क्या करेंगे इस पर उन्होंने बीजेपी को रोकने के ल‌िए बसपा से गठजोड़ का संकेत द‌िया था।


गौरतलब है क‌ि केशव मौर्य पहले भी ट्व‌िटर पर अख‌िलेश पर न‌िशाना साध चुके हैं। बीते द‌िनों उन्होंने ट्वीट क‌िया था क‌ि अख‌िलेश गंगा की कसम खाकर कहें क‌ि गायत्री प्रजापत‌ि उनके घर पर नहीं ‌छ‌िपे हैं। इस बारे में जब अख‌िलेश से मीड‌िया ने सवाल क‌िया तो उन्होंने जवाब द‌िया था क‌ि वह (केशव मौर्य) भी ट्वीट करने लगे हैं। उनसे पहले ट्वीट की ह‌िंदी पूछकर आइए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed