फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is responsible for kasganj violence says SP national secretary.

भाजपा सरकार के धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने से हुई है कासगंज की घटना: सपा

Mon, 29 Jan 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 Jan 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
BJP is responsible for kasganj violence says SP national secretary.
- फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश के हालात सरकार के नियंत्रण से बाहर हो गए हैं। दंगा, लूट, अराजकता से आम जनजीवन त्रस्त है। कासगंज की घटना में भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती।

विज्ञापन


राज्यपाल का यह बयान कि कासगंज की घटना कलंक है, सच्चाई के बेहद नजदीक है। राज्यपाल ने पिछले सप्ताह सपा के डेलीगेशन से मुलाकात में दोहराया था कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन


चौधरी ने सोमवार को यहां कहा कि भाजपा सरकार की धार्मिक उन्माद और जातीय वैमनस्य को प्रोत्साहन देने की साजिश ही कासगंज की घटना है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए काला धब्बा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की राजनीति इसी तरह के बंटवारे की रही है। उसी का नतीजा है कि लोग मारे जा रहे हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जान-माल की कोई सुरक्षा नहीं है। जनजीवन सामान्य करने के तत्काल प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed