फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is planning to control opposition on social media.

यूपी चुनाव 2022: सोशल मीडिया पर विपक्ष को घेरने में जुटी भाजपा, हर बूथ का होगा वाट्सएप ग्रुप

Thu, 05 Aug 2021 04:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Aug 2021 04:19 PM IST
सार

भाजपा के सोशल मीडिया विभाग ने प्रदेश में एक संयोजक व चार सह संयोजक, जिला, क्षेत्र और मंडल स्तर पर एक संयोजक और दो सह संयोजकों की नियुक्ति कर 5800 सौ कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी की है।

विज्ञापन
BJP is planning to control opposition on social media.
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर भाजपा विपक्ष को घेरने में जुट गई है। सपा व बसपा के कार्यकाल के घोटालों और दंगों की तुलना में योगी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए पार्टी हर बूथ पर एक वाट्सएप ग्रुप बना रही है, जबकि ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा के सोशल मीडिया विभाग ने प्रदेश में एक संयोजक व चार सह संयोजक, जिला, क्षेत्र और मंडल स्तर पर एक संयोजक और दो सह संयोजकों की नियुक्ति कर 5800 सौ कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी की है। संगठन के निर्देश पर योजनाएं और कार्यक्रम बूथ कार्यकर्ता तक पहुंचाने के लिए एक लाख 63 हजार बूथों पर एक-एक वाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रत्येक ग्रुप में बूथ कमेटी के सदस्यों सहित क्षेत्र के सौ प्रमुख लोगों और कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। अभी यूपी भाजपा के फेसबुक पेज पर 27 लाख और ट्विटर पर 24 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी फॉलोअर्स बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि पार्टी ने कोरोना काल की चुनौतियों को देखते हुए सबसे पहले वर्चुअल प्लेटफार्म का उपयोग शुरू किया। लाखों कार्यकर्ताओं की एक साथ वर्चुअल बैठक करने के साथ सोशल मीडिया पर भी गतिविधियां बढ़ाई जा रही है।

अफवाहों और आरोपों का तुरंत दें जवाब

सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अंकित चंदेल ने बताया कि सरकार व संगठन के खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों का तुरंत जवाब देने के साथ ही पलटवार भी किया जा रहा है। फिलहाल सपा सरकार के समय किसानों की स्थिति, अधूरी योजनाएं और भाजपा सरकार में किसानों के लिए किए गए काम और पूरी हुई योजनाओं को प्रचारित किया जा रहा है।

टीम राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकारों के तहत हुए कार्यों को भी वोट बैंक तक पहुंचाकर उन्हें साधने का प्रयास कर रही है। दिन में करीब 15 घंटे तक विपक्षी दलों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed