फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is not worried for farmers says SP

आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही भाजपा: सपा

Sun, 13 Jul 2014 12:03 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Jul 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
BJP is not worried for farmers says SP

समाजवादी पार्टी ने बजट को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है।

विज्ञापन


सपा के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वित्त मंत्री ने कॉर्पोरेट घरानों के लिए तो खजाना खोला लेकिन आम आदमी को ठेंगा दिखा दिया।

सूखे की मार झेलते किसानों को तो मोदी सरकार आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है।

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वित्तमंत्री ने कारपोरेट घरानों को साढ़े पांच लाख करोड़ से ऊपर की रियायतें देने के साथ कई क्षेत्रों में पीपीपी के नाम पर निजी कंपनियों के लिए नए चरागाह खोलने का काम किया है।
विज्ञापन

पहले ही बजट में भूले महंगाई

BJP is not worried for farmers says SP

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आम आदमी की जरूरत की चीजों, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और घरेलू गैस पर सब्सिडी घटाने का काम बजट से ठीक पहले शुरू कर दिया था।


उन्होंने कहा कि चुनाव भाषणों में महंगाई को बड़ा मुद्दा बनाने वाले नरेंद्र मोदी की सरकार के पहले बजट में इसकी अनदेखी ही की गई है। उसके तौर-तरीके जता रहे हैं कि महंगाई की आग और भड़केगी।

सपा प्रवक्ता ने कहा, सूखे की आशंका है लेकिन केंद्रीय बजट में इस तरफ ध्यान नहीं है। गावों और शहरों में बढ़ती बेरोजगारी दूर करने की दिशा में कुछ भी नहीं है।

यह विडंबना ही है कि एफडीआई का विरोध करने वाली भाजपा का इसी पर खास जोर है।

किसान विरोधी है बजट

BJP is not worried for farmers says SP

राजेंद्र चौधरी के अनुसार बजट जनविरोधी, किसान विरोधी, दिशाहीन और महंगाई बढ़ाने वाला है।

उन्होंने कहा कि आम बजट से अच्छे दिनों की उम्मीद करने वाले करोड़ों लोगों को भारी निराशा हुई है। यह बजट उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के लिए ही अच्छे दिन लेकर आया है।

बजट में रोजगार की व्यवस्था नहीं है। इससे नौजवान हतोत्साहित होंगे। यूपी जैसे बड़े राज्य की घोर उपेक्षा की गई है।

विज्ञापन

बजट में महिलाओं के लिए कुछ नहीं

BJP is not worried for farmers says SP

राजेंद्र चौधरी ने कहा, केंद्र सरकार का कार्यकाल 2019 तक है, पर 2022 तक सबको घर देने का वादा किया जा रहा है।

भाजपा को किसानों, गरीबों और मजदूरों की कोई चिंता नहीं है। बजट में महंगाई कम करने के लिए ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। नौकरीपेशा लोग इनकम टैक्स की दरों में बड़ी रियायतों की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उन्हें भी निराशा हुई है।

रक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की व्यवस्था करके देश की सुरक्षा को दांव पर लगाया जा रहा है।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि बजट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी व्यवस्था नहीं की गई है। कृषि एवं किसानों की भी अनदेखी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed