फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is loosing its popularity says Akhilesh yadav.

Agneepath Yojna: अखिलेश यादव बोले- युवाओं में हताशा का भाव, देश के लिए घातक, जनाधार खो रही है भाजपा

Mon, 20 Jun 2022 12:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Jun 2022 12:09 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का हर तरफ से हो रहा विरोध दिखाता है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है। युवा हताश और निराश है।

विज्ञापन
BJP is loosing its popularity says Akhilesh yadav.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं के मन में वर्तमान के प्रति हताशा-निराशा का भाव देश के लिए खतरनाक है। भाजपा का हर तरफ हो रहा विरोध दिखाता है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि देश के युवाओं में वर्तमान के प्रति निराशा-हताशा और भविष्य के प्रति आशंका-असुरक्षा का भाव, देश के विकास के लिए घातक साबित होता है। सरकारों का दायित्व देश के वर्तमान को सुधारना व भविष्य को संवारना होता है। भाजपा सरकार का चतुर्दिक विरोध दर्शा रहा है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है।

विज्ञापन
 


धोखे व झूठ की राजनीति ने समाज के हर वर्ग को तबाह कर दिया है
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी और गलत नीतियों का खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। भाजपा की धोखे व झूठ की राजनीति ने समाज के हर वर्ग को तबाह कर दिया है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी भाजपा सरकार से नाराज व आक्रोशित हैं। उत्तर प्रदेश महंगाई, बेरोजगारी व अपराध की घटनाओं से झुलस रहा है।



एक बयान के माध्यम से उन्होंने रविवार को कहा कि समाजवादी सरकार में समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण हुआ। अलाइनमेंट हुआ, लेकिन भाजपा सरकार बनने पर काम रोक दिया गया। फिर समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का नाम बदल दिया। समाजवादियों ने हमेशा आजमगढ़ और पूर्वांचल के विकास के लिए काम किया। आजमगढ़ में मेडिकल कॉलेज, चीनी मिल, पैरा मेडिकल कॉलेज, अस्पताल व सड़कें समाजवादी सरकार में बनी।

सरकार बदलते ही भाजपा ने आजमगढ़ की उपेक्षा की और बदनाम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास गिनाने को अपनी एक भी योजना नहीं है। समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed