फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is insulting farmers in arrogance: Akhilesh

अहंकार में भाजपा कर रही किसानों का अपमान : अखिलेश

Sun, 27 Dec 2020 09:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 27 Dec 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
BJP is insulting farmers in arrogance: Akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता के अहंकार में भाजपा किसानों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा, कृषि कानूनों केखिलाफ  किसानों के आंदोलन को एक माह पूरा हो गया है। लेकिन भाजपा अपने प्रिय पूंजीपति मित्रों का समर्थन करते हुए ऐसे रास्ते पर चल पड़ी है जो किसान, मजदूर एवं निम्न मध्यम वर्ग के खिलाफ  जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, एक ओर भाजपा सरकार आंदोलनकारी किसानों के बारे में तमाम अनर्गल आरोप लगा रही है, वहीं उनसे वार्ता की भी पेशकश कर रही है। यह अपने अधिकारों के लिए सड़क पर बैठे किसानों का अपमान है। सरकार ‘किसान सम्मान’ की नाममात्र धनराशि देने की आड़ में काले कृषि कानून लागू कर उनका लाखों का नुकसान करना चाहती है। देश-प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार बनी है, किसानों के लिए संकट के हालात बन गए हैं। वस्तुत: यह किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। उधर, गांवों में रविवार को तीसरे दिन भी पार्टी विधायकों, सांसदों व कार्यकर्ताओं ने अलाव पर चौपाल लगाई और किसानाें की समस्याओं पर चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed